Prostitution in Ratlam : पुलिस दबिश में महिला होटल के दूसरी मंजिल से कूदी, हालत गंभीर इंदौर रेफर

Prostitution in Ratlam : पुलिस दबिश में महिला होटल के दूसरी मंजिल से कूदी, हालत गंभीर इंदौर रेफर

Advertisements
Advertisements

– होटल संचालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, आज शाम न्यायालय में करेंगे पेश 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के ताल में होटल पर संचालित देहव्यापार (Prostitution) की सूचना पर पुलिस ने दबिश मारी। इस दौरान होटल के दूसरी मंजिल से महिला ने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में महिला को रतलाम (Ratlam) मेडिकल कॉलेज लाया गया और यहां से इंदौर रेफर किया। इधर पुलिस ने देहव्यापार (Prostitution) में लिप्त होटल मालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी 18 मार्च तक पुलिस रिमांड पर हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ताल नगर के महिदपुर रोड पर ताल फंटा के पास स्थित संजय पैलेस होटल में महिला से देहव्यापार (Prostitution) कराया जा रहा था। सूचना पर आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश दी। सूचना यह थी कि होटल मालिक आरोपी संजय पिता सत्यनारायण राठौड़ की होटल (ढाबा) में एक महिला आई हुई है और वहां देहव्यापार (Prostitution) किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सूचना पर रतलाम (Ratlam) एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में आलोट एसडीओपी ने एक व्यक्ति को पांच सौ रुपये देकर होटल में ग्राहक बनाकर भेजा। ग्राहक ने वहां पहुंचकर महिला से बात की और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आने की जानकारी मिलने पर महिला घबरा गई तथा बचने के लिए दूसरी मंजिल से पीछे की तरफ भागी और ऊपर से नीचे कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह आगर मालवा जिले की रहने वाली बताई गई है। उसे ताल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया, जहां से उसे इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया। इस दौरान होटल संचालक संजय (48) पिता रामनारायण राठौड़ निवासी ताल,  मेहरबान सिंह (35) पिता अर्जुन सिंह निवासी ग्राम किशनगढ़ व राकेश (35) पुत्र मदनलाल चौहान निवासी ग्राम थंबगुराड़िया को गिरफ्तार किया है।

महिला को भी बनाया मामले में आरोपी

देहव्यापार (Prostitution) के आरोप में होटल संचालक संजय राठौड़, मेहरबान सिंह व राकेश चौहान को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही महिला को भी आरोपित बनाकर चारों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। महिला इंदौर में इलाजरत है। संजय, मेहरबान सिंह व राकेश को न्यायालय ने 18 मार्च तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए है। – शाबेरा अंसारी, एसडीओपी – आलोट (रतलाम)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!