Ratlam : ऑटिज्म जागरूकता के लिए रंगों की पहल, रिहैब बेटर सेंटर ने कराई ड्रॉइंग प्रतियोगिता

Rehab Better Center in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। विश्व स्तर पर अप्रैल माह को ऑटिज्म जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में रिहैब बेटर मल्टीडिसिप्लिनरी थेरेपी सेंटर (Rehab Better Center), रतलाम (Ratlam) द्वारा बच्चों के लिए एक ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऑटिज्म के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में मिशिता डोडियार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऋषभ राणा द्वितीय और वियान पाटीदार तृतीय स्थान पर रहे।

सेंटर के संस्थापक डॉ. ईश्वर पाटीदार ने इस अवसर पर बताया कि ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) से प्रभावित बच्चों के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपी अत्यंत प्रभावी साबित होती है, जिससे वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत हैं और लगातार बच्चों के विकास के लिए प्रयासरत हैं।

डॉ. पाटीदार ने यह भी जानकारी दी कि रिहैब बेटर रतलाम का एकमात्र ऐसा मल्टीडिसिप्लिनरी थेरेपी सेंटर (Rehab Better Center) है, जहां ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी, ऑर्थोटिस्ट-प्रोस्थेटिस्ट सेवाएं, कायरोप्रैक्टिक एडजस्टमेंट, फिजियोथेरेपी, ऑडियोलॉजी, एबीए थेरेपी और ब्रेन जिम जैसी आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में सरिता पाटीदार, डॉ. बलराम धाकड़, डॉ. रीना गहलोत, बलराम पाटीदार, नाजिया खान एवं पारुल सिद्धोट सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!