रतलाम: मोहननगर के पाइप गोदाम में भभकी आग, विकराल आग देख लोगों की भीड़ जमा, पास में था पेट्रोल पंप खाली करवाया

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
रतलाम के मोहननगर क्षेत्र स्थित माता मंदिर के समीप एक पाइप गोदाम में आग भभकने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे प्लास्टिक के पाइप गोदाम में आग भभकने के बाद थोड़ी दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप विक्रय बंद कराने के अलावा उसे खाली कराया गया।

सोशल मीडिया पर विकराल आग के वीडियो और सूचना पहुंचने पर मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। ऐहतियात बतौर मौके पर फायर बिग्रेड सहित पुलिस अमले को तैनात करना पड़ा। 
गुरुवार सुबह मोहननगर क्षेत्र स्थित प्लास्टिक के पाइप गोदाम में अचानक आग भभकने के साथ आसमान में उठता धुंआ करीब 4 किलोमीटर दूर से देखा गया। स्थानीय रहवासियों के अनुसार यह गोदाम एक पेट्रोप पंप संचालक का बताया जा रहा है। स्थानीय रहवासियों की आग की सूचना पर मौके पर एक ही फायर बिग्रेड पहुंची जो कि नाकाफी रही। सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकारियों को जानकारी पहुंचने के बाद दो अन्य फायर बिग्रेड के साथ नगर निगम का दमकल अमला भेजा गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट -सर्किट बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग पर काबू करने के लिए मशक्कत करते देखे गए। मौके पर एसपी गौरव तिवारी, एसडीएम अभिषेक गहलोत सहित प्रशासनिक अमला एवं पुलिस बल मौजूद है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!