रतलाम हुआ शिवमय : सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक, महापर्व पर उत्साह का अनूठा नजारा 

रतलाम हुआ शिवमय : सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक, महापर्व पर उत्साह का अनूठा नजारा 

Advertisements
Advertisements

महाशिवरात्रि पर देवालयों में गूंजा हर हर महादेव, सुबह से शुरू हुए अनुष्ठान देर रात जारी रहे

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन मां कालिका माता मेला प्रांगण में किया गया। हर हर महादेव, सनातन धर्म की जय के साथ पूरा परिसर शिवमय हो गया। आचार्य पंडित के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों द्वारा महारुद्राभिषेक कराया गया। 301 यजमानों ने इस महारुद्राभिषेक में शामिल होकर अभिषेक किया। महारुद्राभिषेक में मुख्य यजमान बतौर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सपत्नी मौजूद रहे। रतलाम में महाशिवरात्रि पर देवालयों में गूंजा हर हर महादेव, सुबह से शुरू हुए अनुष्ठान देर रात तक जारी बने रहे। धर्म और आस्था के महापर्व पर उत्साह का अनूठा नजारा देखने को मिला। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया मां कालिका माता सांस्कृतिक मंच पर एक दिव्य शिवलिंग के साथ परिसर में 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए। सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक के लिए पूरे परिसर को भगवा ध्वज से सजाया गया था। श्रद्धालुजनों को 5 क्विंटल श्रीखंड व 5 क्विंटल फरियाली खिचड़ी की प्रसाद वितरित की गई। समारोह में मुख्य रूप से महापौर प्रहलाद पटेल मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सपत्नी मुख्य यजमान के रूप में मंत्रोच्चारों के बीच बाबा श्री महाकाल का महारुद्राभिषेक किया।  कार्यक्रम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। जगह जगह डस्टबीन रखे गए। कार्यक्रम की शुरुआत से प्रसादी का वितरण शुरू हो गया जो कि कार्यक्रम समाप्ति तक लगातार चलता रहा। इस दौरान सनातन सोशल ग्रुप के संरक्षक और पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, मोहनलाल भट्ट, अशोक पंड्या, सुरेंद्र सुरेका, संदीप व्यास, सूरज जाट, गौरव जाट, उपाध्यक्ष नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, सचिव रवि पंवार, प्रवीण सोनी, कैलाश झालानी, नरेंद्र बाहेती, मंगल लोढ़ा, हितेश कामरेड, गौरव त्रिपाठी, मुरलीधर गुर्जर, एसएन सैनी, जगदीश हरारिया, प्रहलाद पाटीदार, यतेंद्र तिवारी, अमित कुरवारा, वैभव उपाध्याय, राजेश जैन, मन्नालाल पाटीदार, मंगलसिंह भदौरिया, महेश अग्रवाल, मिलन पावेचा, सुरेश पापटवाल, प्रभु सोलंकी, क्षितिज ठाकुर, गोविंद चौहान, मनीष रावल, अरविंद मिश्रा, जोंटी गुर्जर, प्रदीप राठी, राजेश टांक, दिव्यांशु दवे, दीपक परमार, धीरेंद्र राठौर, भूपेंद्र खंडेलवाल, अखिलेश ओझा, गजेंद्र मलादिया, पंकज भाटी, नंदकिशोर पंवार, राकेश परमार, राजेश बैरागी, राजेश माहेश्वरी, राम मोठिया, सुरेंद्र सिंह जादौन, चेतन सोनी, कमल राजोरिया, गजाधर सोनी,  नरेंद्र महावर, राजेश मजावदिया, राखी व्यास, ज्योति सोनी, शीतल पांचाल, पदमा उपाध्याय, जया सोमानी, प्रीति गोयल, सुनीता शर्मा, सूरज सोलंकी, अनीता शर्मा, कृष्णा सोनगरा, भावना गुर्जर, राजश्री राठौड़, शिवांगनी धारवा आदि श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!