रतलाम : भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रांका की हालत गंभीर, परिवार का आरोप वारदात की रात मोबाइल कॉल कर बुलाया और किया साजिशन हमला

- आरोपी मोहित के खिलाफ हफ्ता वसूली, मारपीट और अवैध शराब सहित आधा दर्जन तो आरोपी पिता के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमें का रिकॉर्ड

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। चार दिन पूर्व औद्योगिक थाना अंतर्गत सज्जनमिल कंपाउंड में विवाद के दौरान घायल भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल रांका की हालत गंभीर है। वह वर्तमान में निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचारत हैं। मंडल अध्यक्ष रांका के परिवार का गंभीर आरोप है कि उनके बेटे को दूसरे पक्ष के आरोपी मोहित (35) पिता मोहन काला ने देर रात मोबाइल कॉल कर आवश्यक कार्य का हवाला देकर सज्जनमिल कंपाउंड स्थित घर पर बुलाकर तलवार और लाठियों से जानलेवा हमला किया था और पालतू कुत्तों भी हमले के लिए उसके ऊपर छोड़े थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि 30 जुलाई -2025 की देररात सज्जन मिल कंपाउंड में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ था। पहले पक्ष में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल रांका और जयेश जाजोरिया घायल हुए थे। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से आदतन अपराधी मोहित काला और उसका पिता मोहन काला घायल हुए। दोनों पक्षों ने अपने-अपने बयानों के आधार पर रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाना में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आईसीयू में गंभीर हालत में भर्ती भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राहुल रांका के परिवार के गंभीर आरोप है कि आरोपी पिता-पुत्र ने वारदात के दौरान पालतू कुत्तों को भी रांका के ऊपर छोडक़र हमला कराया था। वर्तमान में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामले की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस रिकॉर्ड की मानें तो दूसरे पक्ष की ओर से वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मोहित काला के खिलाफ पूर्व से हफ्ता वसूली, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित विवाद के करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज होने के साथ थानों पर विवाद की कई शिकायत लंबित भी हैं। इसके अलावा आरोपी मोहित के पिता मोहन पिता भोलू काला के खिलाफ मारपीट और जान से मारने के धमकाने के दो आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जांच के साथ पुलिस जुटा रही साक्ष्य

दो पक्षों के बीच विवाद में प्रारंभिक बयानों के आधार पर भले ही एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। लेकिन मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब अपराध की बारिकी से जांच कर साक्ष्य एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वारदात में शामिल आरोपी मोहित काला और उसके पिता मोहन काला के खिलाफ पूर्व से गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज है। इस पक्ष ने गंभीर घायल राहुल रांका और भाजयुमो के एक अन्य मंडल अध्यक्ष जयेश जाजोरिया के खिलाफ टेंट लगाने के बकाया रुपए मांगने पर विवाद करने का बयान दिया है और रांका के परिवार की ओर से आरोपी मोहित काला द्वारा आधी रात को मोबाइल फोन लगाकर घर बुलाकर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। इन आरोपों की जांच के लिए पुलिस अब दोनों पक्षों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाल रही है। इससे जल्द स्पष्ट होगा कि विवाद को किसने जन्म दिया और किसने झूठा प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस अब झूठे और भ्रामक बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कराने वालों के खिलाफ जल्द एक नया प्रकरण दर्ज कर सकती है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!