रतलाम के सटोरिये राजस्थान में गिरफ्तार : सरगना नरेश की सरगर्मी से तलाश 

रतलाम के सटोरिये राजस्थान में गिरफ्तार : सरगना नरेश की सरगर्मी से तलाश 

Advertisements
Advertisements

– पड़ोसी राज्य में घुसपैठ कर ऑनलाइन सट्टा एप की बांट रहे थे ग्राहकों को आईडी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के 6 सटोरियों को राजस्थान के प्रतापगढ़ में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चलाते हुए गिरफ्तार किया है। चलवाने वाला भी रतलाम का नरेश नामक सरगना है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपी ऑनलाइन सट्टा एप की ग्राहकों को आईडी बांट रहे थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रतापगढ़ एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि प्रतापगढ़ की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से मप्र और राजस्थान के हजारों लोगों को ऑनलाइन सट्टे की लत लगाकर लाखों रुपए का काला कारोबार चलाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी रतलाम के रहने वाले हैं। प्रतापगढ़ एसपी बंसल ने बताया कि सट्टे का ऑनलाइन कारोबार रतलाम निवासी नरेश द्वारा चलाया जा रहा था। आरोपियों के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा एप के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाया जा रहा था। आरोपियों ने ऑनलाइन सट्टा एप की आईडी बेचकर लाखों रुपए का काला कारोबार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ऑनलाइन सट्टा कारोबार में शामिल होने का मामला दर्ज किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम के ये हुए सटोरिये गिरफ्तार 

गोपाल पिता शंकरदास बैरागी निवासी अलकापुरी, महेशचंद्र पिता सोहनलाल तिवारी निवासी दीनदयाल, नासिर अहमद पिता मेहबूब खा पठान निवासी मदीना कॉलोनी, हार्दिक पिता अभिनंदन सोनी निवासी टाटा नगर, प्रकाश पिता चंद्रमोहन अग्रवाल निवासी राजेंद्र नगर, तथा मोहम्मद रफीक पिता छोटे खां पठान निवासी महावीर नगर रतलाम को गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!