27.1 C
Ratlām

कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ : रतलाम शहर कांग्रेस प्रत्याशी पारस ने कार्यकर्ताओं के साथ लिया जीत का संकल्प

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शनिवार को शुभारंभ हुआ। लक्कड़ पीठा (यूको बैंक के सामने) वरिष्ठ अभिभाषक शांतिलाल मालवीय के आतिथ्य में उद्धाटन किया गया।
इस अवसर पर अभिभाषक मालवीय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया एवं कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा विधायक और प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ आएंगे इस बात का संकल्प लिया। इस अवसर पर  युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, राजकुमार जैन लाला, विनोद मिश्रा मामा, संदीप शुक्ला, जोएब आरिफ, राकेश झालानी, पीयूष बाफना, पुनीत शर्मा, धर्मेंद्र मंडवारिया, सतीश पुरोहित, अनिल झालानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!