रतलाम मेडिकल कॉलेज संवेदन हीन : आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों की  मांग किसी और की नहीं जाए जान

रतलाम मेडिकल कॉलेज संवेदन हीन : आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों की  मांग किसी और की नहीं जाए जान

– कलेक्ट्रोरेट में बैठे धरने पर, ड्यूटी डॉक्टरों के खिलाफ बर्खास्तगी की मांग

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यलय स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर डॉक्टरों की असंवेदनशीलता सामने आई है। बालम ककड़ी खाने के बाद 5 साल के बालक की मौत के बाद 8 साल की बालिका की मौत से आहत परिजनों ने कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया। रतलाम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ड्यूटी डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त करने की मांग की। करीब दो घंटे तक कलेक्टोरेट में जमीन पर बैठ डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी की। एडीएम व एएसपी ने कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर ग्रामीणों के बीच बैठ समझाया।

IMG 20241007 WA0099

सबसे पहल ग्रामीणों से बात करने एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर आए। लेकिन ग्रामीण कलेक्टर राजेश बाथम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। एसडीएम ने 4 से 5 लोग साथ में चल कलेक्टर से मिलवाने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टरों को भी बुलाया। अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर भी आए है कुछ लोग अंदर चल कर बातचीत कर शिकायत कर दो। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। कलेक्टर व डॉक्टरों को सबके सामने ही बुलाने की मांग पर अड़ गए। काफी देर तक जब कलेक्टर नहीं आए तो ग्रामीण जमीन पर बैठ गए। डॉक्टरों व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। परिजनों व ग्रामीणों का कहना था कि तीन दिन तक जब बच्ची मेडिकल कॉलेज में एडमिट रही तो डॉक्टरों ने इलाज क्या किया। उनके द्वारा इंदौर रेफर करने की बात भी झूठी है। आज हमारे साथ हुआ है कल से किसी ओर के साथ ना हो। इसलिए हम जांच की मांग कर लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों की सेवा समाप्त करने की मांग कर रहे है। बालिका के परिवार को मुआवजा भी दिया जाए। अधिकारी बार-बार समझाने आए। लेकिन ग्रामीण कलेक्टर को बुलाने की जिद पर अड़े रहे।

सड़क पर जाम लगाया, थाना प्रभारी ने समझाया तो उठे

कलेक्टर के नहीं आने पर ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट के बाहर महू-नीमच फोरलेन पर जाकर बीच सड़क पर बैठ गए। 5 से 10 मिनट तक सड़क पर बैठे रहे। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े हो गए। तब स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ग्रामीणों के बीच गए। बालिका के काका रवि पाटीदार व अन्य ग्रामीणों को समझाया। थाना प्रभारी की समझाइश पर सभी ग्रामीण मान गए। थाना प्रभारी ग्रामीणों को लेकर वापस कलेक्टोरेट में आए। इस कारण ज्यादा देर तक जाम नहीं लगा रहा। बालिका के काका रवि पाटीदार ने कहा कि हमारी मांग है कि डॉक्टरों को हमेशा के लिए ड्यूटी से हटाया जाए। दो से ढाई घंटे तक कलेक्टोरेट में बैठे रहे किसी ने बात नहीं सुनी। इसलिए सड़क पर आना पड़ा।

एडीएम व एएसपी सीढ़ियों पर बैठ सुनी बात

बाद में अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई व एएसपी राकेश खाखा आए। कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे परिजनों व ग्रामीणों से चर्चा की। एएसपी खाखा ने ग्रामीणों व परिजनों से घटनाक्रम पूछा। उसके बाद उन्हें समझाया और पुलिस द्वारा 7 दिन में जांच का आश्वासन दिया। उसके बाद सभी माने। अधिकारी फिर कलेक्टर राजेश बाथम से मिलाने परिजन व कुछ ग्रामीणों को लेकर गए। ग्रामीणों से कलेक्टर ने चर्चा की। उन्हें आश्वास्त किया कि जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण माने।एएसपी राकेश खाखा ने कहा कि ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज से रिलेटेड शिकायत की है। कलेक्टर से मुलाकात कराई है। उनके द्वारा अपर कलेक्टर को जांच के लिए कहा है। पुलिस भी जांच कर बच्चों की मुत्यू के कारणों का पता लगाया जाएगा।

यह था पूरा घटनाक्रम 

बता दे कि रतलाम के जड़वासा कलां गांव में रहने वाले मांगीलाल पाटीदार (36) सोमवार शाम सैलाना-धामनोद रोड से बालम ककड़ी खरीदकर लाए थे। मंगलवार शाम मांगीलाल ने पत्नी कविता, बेटी दक्षिता (11), साक्षी (8) और बेटे क्रियांश (5) के साथ मिलकर बालम ककड़ी खाई। बुधवार सुबह करीब 5 बजे सभी को उल्टियां होने लगीं तो वे प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने दवा देकर घर लौटा दिया। बुधवार रात 3 बजे कविता, बेटी दक्षिता, साक्षी और बेटे क्रियांश को फिर उल्टियां होने लगीं। परिजन चारों को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां सुबह 4 बजे डॉक्टरों ने क्रियांश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मां कविता को रतलाम के मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में तो दोनों बेटियों को आईसीयू में एडमिट किया था। छोटी बेटी साक्षी (8) के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज से बाहर सोनोग्राफी कराई। रिपोर्ट में किडनी में इंफेशन आया। तुरंत वड़ोदरा ले जाने को कहा। शनिवार को परिजनों वड़ोदरा लेकर जा रहे थे तब दाहोद से 5-7 किमी दूर पहुंचे ही थे कि रास्ते में बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस स्टाफ ने तुरंत दाहोद के हॉस्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। परिजन रविवार सुबह पीएम कराकर दोपहर में गांव पहुंचे। बच्ची का अंतिम संस्कार किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!