रतलाम पुलिस को सरगर्मी से तलाश :  वारदात के बाद नामली की तरफ फरार, स्नेचरों पर 20 हजार रुपए का इनाम

रतलाम पुलिस को सरगर्मी से तलाश :  वारदात के बाद नामली की तरफ फरार, स्नेचरों पर 20 हजार रुपए का इनाम

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के मोहन टॉकिज क्षेत्र में 66 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन खींचकर ले जाने वाले बदमाशों का अब तक पता नहीं चला है। बदमाशों की तलाश के लिए रतलाम एसपी अमित कुमार ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। सीसीटीवी में कैद बदमाश फोरलेन से नामली की तरफ भागे थे। पुलिस आगे के भी CCTV खंगाल रही है, जिससे कि बदमाशों का सुराग मिल सके। बदमाशों की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम के माणकचौक थाना अंतर्गत बोहरा बावड़ी गली मोहन टॉकिज क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अंगुरबाला (66) पति विनोदकुमार गादिया निवासी घांस बाजार के गले से अज्ञात बदमाश सोने की चेन खींचकर बाइक से फरार हो गए थे। घटना के समय अंगुरबाला अपनी बहु प्रियंका गादिया के साथ परिचीत के घर से  पैदल अपने घर जा रही थी। तभी बाइक पर दो बदमाश अचानक से पास में आए। अंगूरबाला के गले में झपटा मार सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। घटना के दो दिन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।  लूटी गई चेन करीब 20 ग्राम की है। जिसकी कीमत लगभग एक लाख 60 हजार रुपए है। घटना के बाद एएसपी राकेश खाखा, माणकचौक थाना प्रभारी सुरेश गडरिया समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे थे। शहर में भी सर्चिंग की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!