रतलाम प्रेस क्लब : नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मंत्री काश्यप से की सौजन्य भेंट

रतलाम प्रेस क्लब : नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मंत्री काश्यप से की सौजन्य भेंट

Advertisements
Advertisements

– मुलाकात से पूर्व पहली बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रेस क्लब की आगामी योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मंत्री काश्यप ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सकारात्मक प्रयासों की सराहना की। भेंट के दौरान अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, दिलजीत सिंह, सचिव यश शर्मा (बंटी), सह सचिव नीरज बरमेचा, हेमंत भट्ट, कोषाध्यक्ष नीरज शुक्ला सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250504 WA0057

इसके पूर्व पॉवर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर मां सरस्वती के पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। पूजन उपरांत कार्यकारिणी की पहली बैठक अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। इस दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने पत्रकारिता के उच्च आदर्शों के प्रति समर्पण और समाज के हित में सतत कार्य करने का संकल्प लिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बैठक में लिए प्रमुख निर्णय इस प्रकार 

1) रतलाम प्रेस क्लब की आधिकारिक वेबसाइट ratlampressclub.com जल्द ही प्रारंभ की जाएगी।

2) सभी सदस्यों की फोटो व बेसिक जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी ताकि भविष्य में सदस्यता प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सके।

3) जून माह में “उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार” समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा।

4) इसी समारोह में प्रेस क्लब की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया जाएगा।

5) वेबसाइट पर क्लब के सभी आयोजनों की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

6) क्लब सदस्यों के बच्चों के लिए “प्रतिभा सम्मान समारोह” आयोजित किया जाएगा।

7) क्लब के भवन एवं भूमि हेतु संघर्ष करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का “नींव का पत्थर” समारोह में सम्मान किया जाएगा।

8) फर्म एंड सोसायटी से जुड़े लंबित कार्यों हेतु चार सदस्यीय समिति गठित कर आवश्यक संशोधन एवं पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

9) क्लब के सदस्यों के नवीन आईकार्ड जल्द बनाए जाएंगे।

10) प्रेस क्लब के सदस्यों और उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कैंसर स्क्रीनिंग, ब्लड टेस्ट आदि शामिल होंगे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!