रतलाम : भगवान महावीर स्वामी के जन्म उत्सव पर निकाले गए चल समारोह का संस्था परस्पर ने किया भव्य स्वागत

रतलाम : भगवान महावीर स्वामी के जन्म उत्सव पर निकाले गए चल समारोह का संस्था परस्पर ने किया भव्य स्वागत

– फूलों की वर्षा व जल सेवा कर किया अभिनंदन, शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  अहिंसा के संदेश को पूरे विश्व में फैलाने वाले त्रिशालानंदन भगवान महावीर स्वामी के जन्म उत्सव पर रतलाम में भव्य चल समारोह निकाला गया। इस पावन अवसर पर संस्था “परस्पर” द्वारा समारोह में पुष्प वर्षा एवं जल सेवा कर भावपूर्ण स्वागत किया गया।

संस्था प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया कि डालू मोदी बाजार चौराहे के निकट संस्था के सभी पदाधिकारी सफेद वस्त्रों और केसरिया दुपट्टे के साथ भगवान महावीर की जय-जयकार करते हुए उपस्थित रहे। उन्होंने समस्त नागरिकों को जन्मोत्सव की बधाइयां दी और जल सेवा के माध्यम से श्रद्धा प्रकट की। भगवान महावीर जन्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष झमक भरगट का स्वागत संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल, निमिष व्यास, महेश व्यास आदि द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नितेश खिमेसरा, रमेश पोरवाल, मिलन राखेचा, राजेंद्र कसेरा, विजय कटारिया, प्रीतम भरगट, जीवन जैन, दिनेश शर्मा, सुभाष नागोरी, एम.के. जैन, सोनू व्यास, मनीष बोहरा, सचिन गेलडा, अभय लौढा, दशरथ पोरवाल, ओ.पी. पोरवाल, चंदन राठौर, ललित कटारिया, विशाल पोरवाल, नितेश पोरवाल, भूपेंद्र पावेचा, अजय भंडारी, राहुल मंडलेचा, अनिल दख, अंतिम गांधी, अशोक मांडोत, पंकज चौहान, विनोद पांचाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!