18.1 C
Ratlām

रतलाम मौसम अलर्ट :  बर्फीली हवा ने सुबह का तापमान पहुंचाया 20 डिग्री सेल्सियस 

रतलाम मौसम अलर्ट :  बर्फीली हवा ने सुबह का तापमान पहुंचाया 20 डिग्री सेल्सियस

– रतलाम सहित प्रदेश में दो दिन तेज रहेगी ठंड, भोपाल में नवंबर में 83 साल में 12वीं बार ऐसी कड़ाके की ठंड 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नवंबर माह के आखिरी दिन में ठंड तेज हो गई है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को शीतलहर से अचानक मौसम बदल गया है। शीतलहर से रतलाम जिले का शनिवार सुबह का तापमान 20 डिग्री पहुंच गया है। जो अभी तक सीजन में सबसे कम है। मौसम विभाग ने रतलाम जिले सहित प्रदेशभर में आगामी दो दिन तक अधिकतम तापमान में शीतलहर चलने से तेजी से और तापमान में कमी का अनुमान बताया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवंबर में 83 साल में 12वीं बार ऐसी कड़ाके की ठंड पड़ी है। 

शनिवार को सुबह का सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। पिछले  24 घंटे में अधिकतम तापमान में फिर 1.7 डिग्री की तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 48 घंटे में सुबह का अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की कमी देखी गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रही और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंच गया। यह भी अब तक का सबसे कम तापमान। मप्र के भोपाल में रात का तापमान 2 डिग्री लुढ़ककर 8.2 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहा। शुक्रवार को भोपाल देश में 24वां सबसे ठंडा शहर रहा। भोपाल ने पचमढ़ी को भी पीछे छोड़ दिया। पचमढ़ी में रात का तापमान 9.6 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि भोपाल में नवंबर में 83 साल में 12वीं बार ऐसी कड़ाके की ठंड पड़ी। 1941 से लेकर अब तक 83 साल में भोपाल में यह 12वां सबसे कम तापमान है। शुक्रवार का दिन भोपाल में सीजन में सबसे ठंडा रहा। गुरुवार के मुकाबले दिन का तापमान 2.3 डिग्री लुढ़ककर 24.9 डिग्री पर आ गया।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी एक-दो दिन और तेज ठंड पड़ने की संभावना है। वजह उत्तर की सर्द और पहाड़ों की तरफ से आ रही बर्फीली हवा।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page