MP ELECTION-2023 :  देश और दुनिया के नक्शे पर मेगा इंडस्ट्रियल पार्क से रतलाम बनाएगा अलग पहचान

Advertisements
Advertisements

रतलाम विधायक और भाजपा प्रत्याशी काश्यप का जनता से वादा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब 10 दिन शेष हैं।  प्रत्याशी जनसमर्थन के लिए जुटे हुए हैं। ऐसे में रतलाम विधायक और भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप को जन आशीर्वाद मिलने का सिलसिला जारी है। भाजपा प्रत्याशी काश्यप ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क से रतलाम देश और दुनिया के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। ये सभाएं डोसी गांव मल्टी, डोसी गांव माताजी चौक, होमगार्ड कॉलोनी और मंगलम सिटी गेट पर हुई। इन सभाओं को सुनने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भाजपा विधायक और प्रत्याशी काश्यप ने कहा मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी लाडली बहनों के लिए योजना प्रारंभ कर अनुपम सौगात दी है। इस योजना से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर हुई है और इस बार दीपावली का पर्व भी धूमधाम से मनाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना में कई परिवारों को पक्के आवास मिल चुके हैं। प्रताप नगर अंडर ब्रिज की मांग बजट में स्वीकृत हो गई है। इसका नक्शा बनकर पास होते ही कार्य भी शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के रहवासियों को बहुत सुविधा होगी। विकास कार्यों के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि मामाजी के नाम से लोकप्रिय मुख्यमंत्री बहनों का बहुत ख्याल रखते हैं। लाड़ली लक्ष्मी के बाद लाड़ली बहना योजना इसका प्रमाण है। शहर के विकास को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल बहुत सजग हैं। विधानसभा चुनाव में विकास कार्य करने वाली भाजपा सरकार के पक्ष में मतदान करें। महापौर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रतलाम आए थे और उन्होंने सभी को राम-राम कहा है। एक साल में भाजपा की परिषद ने नगर में 250 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है। कई काम शुरू हो गए है, तो कुछ बाकी है। प्रधानमंत्री ने मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की जो आधारशिला रखी है, उसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को आभार देता हूं।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!