रतलाम के हुनरबाज विदेश में दिखाएंगे करतब : जवाहर व्यायाम शाला के पहलवान सऊदी अरब में करेंगे मलखंभ

रतलाम के हुनरबाज विदेश में दिखाएंगे करतब : जवाहर व्यायाम शाला के पहलवान सऊदी अरब में करेंगे मलखंभ, आज दिल्ली से रवाना

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जवाहर व्यायाम शाला के शरीर साधक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 10 दिवसीय इंडिया वीक में जवाहर व्यायाम शाला के मलखंभ के शरीर साधक प्राचीन भारतीय कला का स्पर्धा में प्रदर्शन करेंगे। इंडिया वीक कार्यक्रम में भारत के कई स्टार कलाकार भी हिस्सा लेंगे।

जवाहर व्यायाम शाला के संचालक वैभव जाट और सचिव राजीव रावत ने बताया कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 13 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अल सऊदी पार्क रियाद सीजन 2024 इंडिया वीक में रतलाम के जवाहर मलखंभ के खिलाड़ी भाग लेंगे। सऊदी अरब सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सबसे बड़े कल्चरल एक्सचेंज इवेंट्स में से यह एक है। जिसमें विश्व भर के कई देश अपनी अपनी संस्कृति एवं कलाओं का आदान-प्रदान करते हैं। भारत के अलावा फिलिपींस, पाकिस्तान, सूडान, जॉर्डन, यमन, बांग्लादेश एवं कई अन्य देश के खिलाड़ी इस स्पर्धा में अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। स्पर्धा में भारत के प्रसिद्ध संगीतकार हिमेश रेशमिया, क्रिकेटर श्रीसंथ सहित कई बड़े कलाकार भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। जवाहर मलखंब ग्रुप की ओर से टीम लीडर जितेंद्र सिंह राणावत, अर्जुन सिसोदिया, अमन सिंह सिसोदिया, योगेश पाल, यज्ञेश व्यास, राहुल पांचाल, अजय वकतारिया, डिंपल शर्मा, एकता सोलंकी, रैना शर्मा, श्रद्धा जाधव, योगिता डोडिया, उमा सोलंकी, किरण मीणा रियाद मलखंभ कला का प्रदर्शन करेंगे

आज दिल्ली से खिलाड़ी रियाद की भरेंगे उड़ान

एक दर्जन से अधिक खिलाड़ी 10 अक्टूबर को इंदौर से दिल्ली और दिल्ली से वायुयान द्वारा रियाद पहुंचेंगे। बुधवार को सभी खिलाड़ियों को जवाहर व्यायाम शाला परिसर में सम्मानति कर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। जवाहर मलखंभ ग्रुप के खिलाड़ियों का सम्मान वैभव जाट, अमन जाट, राजीव रावत, ईश्वर बाबा, धन्ना उस्ताद, अश्विनी शर्मा, हितेश चव्हाण आदि ने किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!