14.8 C
Ratlām

सड़क हादसा : प्रसिद्ध नमकीन व्यवसायी के पुत्र की नामली दुर्घटना में मौत

– मौत की खबर फैलते ही सैलाना में छाई शोक की लहर

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम न्यूज।
नगर के नमकीन व्यवसायी के पुत्र की नामली तहसील कार्यालय के सामने सड़क दुर्घटना में  मौत हो गई है। टाटधारी नाम से प्रसिद्ध नमकीन की दुकान संचालित करने वाले रूपनारायण कसेरा के 18 वर्षीय पुत्र जतिन की दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट से मौत हो गई।

जतिन की बाइक के पीछे बैठे मौसेरे भाई  15 वर्षीय कुलदीप कुमावत को गंभीर अवस्था मे रतलाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है। दुर्घटना में एक्टिवा सवार नामली निवासी राहुल और एक अन्य युवक भी घायल हुए हैं। जतिन की मौत की ख़बर मिलते ही नगर में शोक की लहर फेल गई। मृतक जतिन के घर मे माता पिता के अलावा एक छोटी बहन भी है।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here