रतलाम में लुटेरी दुल्हन सलाखों में : पांच सदस्यीय गैंग में शामिल थी चार महिलाएं

रतलाम में लुटेरी दुल्हन सलाखों में : पांच सदस्यीय गैंग में शामिल थी चार महिलाएं

Advertisements
Advertisements

– चकमा देकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन आलोट के ग्राम थूरिया से गिरफ्तार, पुलिस के पहुंचने पर खड़ा किया तमाशा 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह की एक और सदस्‍य को गिरफ्तार किया है। गिरोह की पांचवीं सदस्य शातिर आरोपी नेहा चौहान निवासी इंदौर व उसे खरीदने वाला सूरतानसिंह उर्फ सुलतानसिंह निवासी आलोट के ग्राम थूरिया को भी गिरफ्तार किया। ग्राम थूरिया में गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को देख शातिर लुटेरी दुल्हन और उसे ढाई लाख रुपए में खरीदने वाले आरोपी सूरतानसिंह उर्फ सुलतानसिंह निवासी ग्राम थूरिया ने गांव में भीड़ एकत्र कर जमकर तमाशा किया। हालांकि पुलिस बमुश्किल दोनों को हिरासत में लेकर रतलाम के नामली थाने पहुंची। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरोह के चार सदस्यों को पहले गिरफ्तार किया, जिसमें  तीन महिलाएं शामिल थी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि गिरोह की शातिर सदस्य पूजा उर्फ रानू नागदा पति बलेश नागदा निवासी गणपति चौक मंदसौर हालमुकाम उज्जैन, प्रिया पति किशन माहेश्वरी निवासी उज्जैन तथा विजय पिता हरिनारायण मोगरकर निवासी उज्जैन ने 10 जुलाई 2023 को रतलाम में फरियादी महेश जाट निवासी ग्राम बड़ोदा की दो लाख रुपए लेकर गिरोह की लुटेरी दुल्हन नेहा चौहान निवासी इंदौर से शादी कराई थी। 2 जून 2024 को पूजा उर्फ रानू, प्रिया माहेश्वरी व विजय मोगरकर ने महेश के घर पहुंचकर नेहा को यह कहकर अपने साथ ले गए थे कि नेहा के पिता की मृत्यु हो गई है। बाद में महेश को पता चला कि उक्त सभी लोग लुटेरी गिरोह के सदस्य हैं व रुपया लेकर शादी कराकर कुछ दिन बाद दुल्हन को ले जाते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

महेश ने गिरोह को दोस्तों के माध्यम से पकड़ा

फरियादी महेश को आभास हुआ कि उसकी जिस लड़की से शादी हुई है, वह लुटेरी दुल्हन है। इसके बाद उसने गिरोह को पकड़ने के लिए अपने दोस्तों की मदद ली। दोस्तों ने पूजा से दूसरी लड़की से शादी कराने के संबंध में बात की थी। 5 जुलाई -2024 को गिरोह में शामिल पूजा, प्रिया व विजय अपने साथ दीपिका पिता शैलेंद्रसिंह चौहान निवासी उज्जैन को लेकर शादी कराने के लिए जावरा पहुंचे थे। तभी महेश व उसके साथियों ने जावरा पहुंचकर गिरोह में शामिल शातिर आरोपियों को पकड़कर नामली पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस को फरार लुटेरी दुल्हन नेहा चौहान की सरगर्मी से तलाश थी। 

दो दिन बाद ढाई लाख में बेचा

महेश को नेहा के पिता की मृत्यु की झूठी खबर देकर गिरोह में शातिर आरोपी अपने साथ ले गए थे। 4 जून- 2024 को  सुलतानसिंह से ढाई लाख रुपये लेकर नेहा चौहान की शादी करा दी थी। फरार नेहा चौहान आलोट के ग्राम थूरिया में सुलतानसिंह के साथ रह ही है। इसके बाद थूरिया में दबिश देकर नेहा व सुलतानसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सुलतानसिंह को भी आरोपित बनाया है। – विक्रमसिंह चौहान, टीआई – थाना प्रभारी, नामली (मध्य प्रदेश)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!