25.4 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

रोटरी का सेवा कार्य : ह्रदय रोग शिविर, 98 लोगों ने लिया लाभ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल एवं बुरहानी अस्पताल लक्कड़पीठा रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में एक हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शेल्बी अस्पताल इंदौर के हृदय रोग शल्य चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अली ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में लगभग 98 लोगों ने इस शिविर का लाभ लिया। शिविर में मधुमेह, ईसीजी, थायराइड, रक्तचाप इत्यादि की निशुल्क जांच की गई।

IMG 20220724 WA0199

इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला, सचिव अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीमाल, क्लब के पूर्वाध्यक्ष वीरेन्द्र सकलेचा, यशवंत पावेचा, अशोक डांगी, महेन्द्र गादिया, विनोद मूणत, राजेश जैन, मनोहर जैन, आगामी अध्यक्ष हीरालाल डांगी, पूर्व सचिव धर्मेंद्र ललवानी, वरिष्ठ सदस्य अशोक पीपाड़ा, श्याम विन्चुरकर, अजय मेहता, विजय मूणत, सुरेंद्र जैन, दशरथ बाफना, लोकराज सिंह, पीयूष भण्डारी, मुकेश मांडोत उपस्थित थे। क्लब के पदाधिकारियों एवं बुरहानी अस्पताल संचालक द्वारा डॉ. मोहम्मद अली का स्वागत किया गया। क्लब सचिव अश्विनी शर्मा ने आभार माना।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network