राॅयल काॅलेज खेल महोत्सव : लेमन स्पून रेस में सुमन सोमानी और 100 मीटर रेस में टीना पाटीदार को प्रथम स्थान 

राॅयल काॅलेज खेल महोत्सव : लेमन स्पून रेस में सुमन सोमानी और 100 मीटर रेस में टीना पाटीदार को प्रथम स्थान 

– कॉलेज में छात्राओं के लिये आयोजित हुई प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों का अन्तर कक्षाएं खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन राॅयल कैम्पस पर किया जा रहा है। राॅयल खेल महोत्सव के द्वितीय दिन छात्राओं के लिये योगा, खो-खो, सेक रेस, रिले रेस प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने भाग लिया।

आयोजित इन प्रतियोगिताओं में लेमन स्पून रेस में बीएससी की सुमन सोमानी प्रथम स्थान पर रही, 100 मीटर रेस में बीफार्मा की टीना पाटीदार प्रथम स्थान पर रही, कुर्सी रेस में बीबीए की काजल कुशवाह प्रथम स्थान पर रही, रस्सी कूद में बी.एससी. की शिवानी चैहान प्रथम स्थान पर रही, योगा में बीबीए की योगिता डोडिया प्रथम स्थान पर रही तथा सेक रेस में बीएससी की शिवानी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप प्रतियोगिताएं जैसे रस्सा-कशी में बीएससी की टीम विजेता रही, खो-खो में फार्मेसी की टीम विजेता रही साथ ही रिले रेस में बीफार्मेसी की टीम विजेता रहीं। काॅलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि, राॅयल खेल महोत्सव (गर्ल्स) के खेल समन्वयक के रूप में प्राध्यापक दीपिका कुमावत एवं उनकी टीम के सदस्यगण रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्यगण डॉ मनीष सोनी, डाॅ. प्रवीण मंत्री, डाॅ. आर.के. अरोरा, डाॅ. अमित शर्मा, जगदीश डूके, प्राध्यापकगण डाॅ. आनन्द त्रिवेदी, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. गजराज सिंह, प्रो. धर्मेन्द मकवाना, प्रो. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. विनिता धाकड़, प्रो. नेन्सी धीमन, प्रो. गरिमा मिश्रा एवं प्रो. सुधा परिहार आदि उपस्थित रहें।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!