ठेकेदार को निर्देश : जिले के ग्रामीण विधायक पहुंचे मुआयना करने,  सड़क की गुणवत्ता से नहीं होने दिया जाएगा समझौता

Advertisements
Advertisements

– विधायक मकवाना ने किया धोलका – उमरथाना  निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम ग्रामीण विधानसभा में ग्राम धोलका को ग्राम उमरथाना से जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने विधायक दिलीप मकवाना मौके पर पहुंचे। सड़क निर्माण कार्य को देख विधायक मकवाना द्वारा ठेकेदार से चर्चा की गई और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखने के निर्देश दिए। उनके द्वारा ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता का मटेरियल उपयोग में लाने और निर्माण में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की बात कही।

विधायक मकवाना ने बताया कि ग्राम धोलका को ग्राम उमरथाना से जोड़ने के लिए 4.83 करोड़ रुपये की लागत से 3.90 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार द्वारा किस गुणवत्ता का कार्य किया जा रहा है, इसकी पड़ताल के लिए ही मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया गया। क्षेत्र में सड़क का विस्तार होने से आमजन को काफी सुविधा होगी और आवागमन भी आसान होगा। बता दें कि लंबे समय से ग्रामीण उक्त मार्ग के निर्माण का इंतजार कर रहे थे। जो कि विधायक मकवाना के प्रयासों से स्वीकृत हो गया और अब कार्य भी प्रारंभ हो चुका है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!