29.7 C
Ratlām
Sunday, September 24, 2023

सांई मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : निकलेगी सांई पालकी, जाने कौन से कलाकार होंगे शामिल

- Advertisement -

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम के शास्त्री नगर स्थित श्री सांई बाबा मंदिर का 32वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री सांई सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। 1 मई से 7 मई तक अलग-अलग धार्मिक आयोजन होंगे। सांई बाबा की भव्य सांई पालकी यात्रा शहर में निकाली जाएगी। इस पालकी यात्रा में स्टार प्लस व हरियाणा के कलाकार देवीय विशालकाय रूप में पहली बार शामिल होंगे।

- Advertisement -
IMG 20230428 WA0277
सांई मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : निकलेगी सांई पालकी, जाने कौन से कलाकार होंगे शामिल 2

महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री सांई सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को मंदिर परिसर में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के डॉ. प्रदीप बी कोठारी, कैलाश व्यास, संदीप कोलम्बेकर एवं अनिल सिसोदिया ने महोत्सव के बारे में जानकारी दी। महोत्सव में शिर्डी के सांई मंदिर के पुजारी भी शामिल होंगे। श्री सांई महाभिषेक से लेकर, श्री सत्यनारायण महापूजा, महायज्ञ, श्री सांई परायण से लेकर प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से श्री सांई भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। अलग-अलग गीतकारों की मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 4 मई को निकलने वाली सांई पालकी में स्टार प्लस के कलाकार कुमार शिवम सांई बाबा की वेषभूषा में रहेंगे। भव्य पालकी रहेगी जिसमें सांई बाबा की प्रतिमा विराजित रहेगी। इसके साथ गोआ के कलाकार जिनकी ऊंचाई 12 फीट है वह भी सांई बाबा की वेषभूषा में शामिल होंगे। सांई भक्त महिलाएं व युवतियां गरबा करते हुए चलेगी। पालकी यात्रा में आकर्षण का केंद्र हरियाणा के कलाकार जो कि भोलेनाथ व देवी के विशालकाय रूप में शामिल होंगे। 7 मई को सांई मंदिर परिसर से लेकर राजीव गांधी सिविक सेंटर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में करीब एक से डेढ़ लाख भक्तों के लिए प्रसादी तैयार की जाएगी। इस दौरान सुनील सोलंकी, विक्की जैन, राजेश शिवानी, शोनू भटनागर, दीपक चौहान, दिनेश कुमावत, सुदेश सतवानी, चंदू बैरागी मौजूद रहे। श्री सांई सेवा समिति ट्रस्ट पदाधिकारियों ने शहर की धर्म प्रेमी जनता से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

- Advertisement -

कब क्या होंगे कार्यक्रम

- Advertisement -
  • 1 से 3 मई प्रात: 7.30 बजे से श्री सांई महाभिषेक
  • 2 मई प्रात: 11 बजे से श्री सत्यनारायण महापूजा
  • 3 मई प्रात: 11 बजे से महायज्ञ
  • 4 मई शाम 6 बजे से सांई मंदिर से सांई पालकी यात्रा
  • 5 मई प्रात: 10 बजे से श्री सांई परायण
  • 7 मई प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भंडारा

- Advertisement -
KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected by VandeMatram News