– पूर्व विधायक हर्षविजय के जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। “म्हारौ कई नी भाया, सब है सेठ की माया” गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। “तू है थानेदार सांवरिया, करले तीन अवतार” पर भक्तों ने तालियां बजाईं। “हल्का में ना लेवु सेठ थारी माया” पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।

मौका था सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत के 53वें जन्मोत्सव पर आयोजित “एक शाम सांवरिया सेठ के नाम” भजन संध्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की भीड़ ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। उम्मीद से दुगुनी भीड़ हर भजन पर झूमती नजर आई। भजन गायक गोकुल शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला द्वारा आयोजित इस भजन संध्या में गोकुल शर्मा ने “खेर गाडिया गाडिया और होठला पे नाम लिखियो सांवरिया रो” के साथ “मेरा सोना, मेरी चांदी, मेरा बंगला, मेरी गाड़ी, सब कुछ तेरा” भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। “म्हारो सांवरिया जी सेठ, जाने कहा हो गए लेट” पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने खूब नृत्य किया। कार्यक्रम से पहले नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला (लक्की) ने पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत का साफा बांधकर सम्मान किया। भजन गायक गोकुल शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


