30.4 C
Ratlām
Friday, March 29, 2024

शोक समाचार : सैलाना विधायक के बहनोई का निधन, बेटियों ने दी मुखाग्नि

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
पूर्व मंत्री एंव विधायक स्व.प्रभुदयाल गेहलोत के दामाद एवं सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, राजेश गेहलोत के बहनोई भुवान सिंह वास्केल (63) का निधन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार को पैतृक गांव ठनगांव में निकाली गई। अंतिम संस्कार नर्मदा नदी किनारे बेटियां शीतल एंव शिवानी वास्केल ने मुखाग्नि देकर किया।

IMG 20221230 WA0035
नर्मदा नदी किनारे अंतिम संस्कार के दौरान मखाग्नि देते हुए बेटियां।

सहकारिता विभाग में सेवानिवृत्त जॉइंट रजिस्ट्रार ऑफिसर (इंदौर) भुवान सिंह वास्केल (63) का निधन गुरुवार को देर रात हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही विधायक गेहलोत के परिवार में शोक व्याप्त हो गया। पैतृक गांव ठनगांव में निकाली गई अंतिम यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार सहित सैलाना विधानसभा क्षेत्र के कई कांग्रेस नेता एंव कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा यात्रा में सहकारिता विभाग के अलावा अन्य विभागों के शासकीय अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network