स्कूल निरीक्षण: समय पर नहीं पहुंच रहे शिक्षक, उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किया लेकिन नंबर नहीं बताएं

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
स्कूल शुरू होते ही शिक्षकों के समय पर स्कूल नहीं पहुंचने, बिना बताए अनुपस्थित रहने के मामले अधिकारियों के आकस्मिक निरीक्षण में सामने आने लगे है।
शिक्षा विभाग के सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण देवडा, एपीसी सीएल सालित्रा द्वारा 13 अक्टूबर को शासकीय उ.मा.वि. बांगरोद, हाईस्कूल धमोत्तर तथा हाईस्कूल सागोद का अकादमिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इन स्कूलों में अनियमितताएं पाई गई।
सहायक संचालक ने बताया जिले के विद्यालयों का अकादमिक एवं आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के तहत 13 अक्टूबर को विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान उ.मा.वि. बांगरोद मे चार शिक्षक शालिनी शुक्ला, कृष्णदास बैरागी, पीटीआई शंकरलाल मालवीय, राजेन्द्र मालवीय तथा भृत्य विलम्ब से विद्यालय में उपस्थित हुए। त्रैमासिक परीक्षा की सभी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाया गया, परन्तु छात्रों को प्राप्तांक ही नहीं बताए। निरीक्षण के दौरान छात्रों का शैक्षणिक स्तर भी कमजोर पाया गया।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं कराया
हाईस्कूल धमोत्तर में संस्कृत विषय की त्रैमासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करवाना पाया गया। कुछ शिक्षकों द्वारा छात्रों का गृह कार्य चेक नहीं किया गया। सागोद स्कूल के निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थित नहीं पाए गए। शिक्षकों द्वारा त्रैमासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकनन सही नहीं किए जाने पर प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पुनः करवाया जाए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!