रतलाम जिले के रावटी में शव मिलने से सनसनी : पीएचई के संपवेल पर करता था नोकरी, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

रतलाम जिले के रावटी में शव मिलने से सनसनी : पीएचई के संपवेल पर करता था नोकरी, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Advertisements
Advertisements

– शव का मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम, मौके पर एफएसएल अधिकारी ने पहुंच की जांच

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के रावटी में रविवार सुबह पीएचई के चौकीदार का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। चौकीदार के सिर पर चोट के निशान मिले है। मामले में फिलाह पुलिस व परिजनों को हत्या की आशंका है। पुलिस प्रकरण में जांच हत्या के अनुरूप ही कर रही है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रावटी पुलिस थाने के अनुसार मृतक चौकीदार का नाम बाला (40) पिता बाबू भाभर निवासी ग्राम कुंवरपाड़ा (थाना रावटी) है। बाला पीएचई विभाग में चौकीदार के रूप में कार्यरत था। रावटी के स्टेशन रोड पर पीएचई का संपवेल है, जहां पर वह रात में चौकीदारी का काम करता था। यहां एक कमरा बना हुआ है। रात में वह वहीं रुकता है। शनिवार रात चौकीदार बाला नोकरी पर गया था। रविवार सुबह 8 बजे ड्यूटी चेंज होने पर दूसरा कर्मचारी गणेश जब वहां पहुंचा तो उसने देखा कि बाला मूर्छित है। गणेश ने तत्काल पुलिस व परिजनों को सूचना दी। रावटी थाने से पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे। मौके पर जांच के रतलाम से एफएसएल अधिकारी डॉक्टर अतुल मित्तल भी पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चौकीदार बाला का शव करवट से पड़ा था। सिर व शरीर पर चोट के निशान पाए गए। हाथ में भी चोट थी। पुलिस ने मौके से पंचनामा बनाकर दोपहर 12 बजे शव को पीएम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। दोपहर में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

वर्ष 2016 से बाला कर रहा था नोकरी

मृतक बाला के चाचा के लड़के कन्हैयालाल ने बताया कि वह वर्ष 2016 से  पीएचई में नौकरी कर रहा था। रोज रात को चौकीदारी के लिए संपवेल पर ड्यूटी करने जाता है। संपवेल पर कमरा बना हुआ है। उसी में रात रुकता है। रोज रात 11 बजे जाता था। शनिवार को वह 10 बजे घर से निकल गया था। भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!