दिवस विशेष पर सेवा कार्य : शिक्षक दिवस पर रक्तदान कर बनाया यादगार, सेवा के प्रकल्पों का संकल्प

दिवस विशेष पर सेवा कार्य : शिक्षक दिवस पर रक्तदान कर बनाया यादगार, सेवा के प्रकल्पों का संकल्प

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय पर सामाजिक संस्था ने शिक्षक दिवस को यादगार बनाते हुए रक्तदान किया। सेवा के प्रकल्पों का संकल्प लेते हुए श्री विशाल हिंदू सेना संगठन भारत, श्री गोपाल मंदिर राठोड़ तेली समाज और गोपाल जी राठोड़ पतरावाला परिवार के सदस्यों ने जीवन की महत्ता को आत्मसात करते हुए रक्त दान शिविर आयोजित किया। शिविर में 30 रक्त दाताओं ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया। 

श्री विशाल हिंदू सेना संगठन भारत के जिला संगठन मंत्री पंडित ओम प्रकाश ओझा ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मानव सेवा समिति में वृहद पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। श्री गोपाल मंदिर राठोड़ तेली समाज के तत्वावधान और गोपाल  राठोड़ पतरावाला परिवार सहित समाजसेवी साथियों के संयोजन से आयोजित शिविर में  30  से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस उपलक्ष्य में  जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला सचिव ललित राठोड़, जिला उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा व अन्य साथियों का पुष्प माला पहना कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में ‌श्री विशाल हिंदू सेना संगठन भारत,  पतरावाला परिवार की ओर से गोपाल राठोड़ एवं राठोड़ तेली समाज ने सभी रक्तदाताओं को साधुवाद प्रेषित करतें हुए भविष्य में ऐसे ही प्रेरणा दायी कार्य करने की श्री हरी से प्रार्थना की।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!