Ratlam : भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य चल समारोह कल निकलेगा

- राम मंदिर से शुरू होकर परशुराम मंदिर तक पहुंचेगी शोभायात्रा, आरती और महाप्रसादी का भी आयोजन

A Procession Will Be Held in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री सर्व ब्राह्मण सभा रतलाम (Ratlam) okद्वारा 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

सभा के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 9 बजे राम मंदिर, सैलाना रोड से प्रारंभ होगी। यह यात्रा शक्ति नगर होते हुए परशुराम मंदिर तक पहुंचेगी। पूरे मार्ग में ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा, शंखध्वनि और भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन में समाज के लोगों के साथ संत समाज और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी समाजबंधुओं एवं नागरिकों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के समापन पर परशुराम मंदिर में आरती, महाप्रसादी एवं स्नेहभोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी आमंत्रित हैं। आयोजन के दौरान “जय परशुराम” के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहेगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!