28.5 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ : अच्छा और बूरा सब हमारे कर्मों से होता है – जया किशोरी

सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के कार्य कर रहे विधायक काश्यप – मकवाना
आज मनेगा श्री राम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन कथावाचक सुश्री जया किशोरी ने प्रहलाद चरित्र और नृसिंह अवतार का सजीव वर्णन किया। भगवान के नरसिंह अवतार के प्रसंग पर पूरा पांडाल प्रभु के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व में जड़ भरत और अजामिल की कथाओं का वर्णन हुआ। गुरुवार को भगवान राम और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

जया किशोरी ने कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियां आने पर यह मत सोचना कि भगवान ने ऐसा क्यों किया। भगवान यदि परिस्थिति भेजते है, तो उसका सामना करने की शक्ति भी देते है। हमें उन पर कभी शक नहीं करना चाहिए। उन्होंने जो किया कुछ सोच समझकर किया होगा। उसे समझने का प्रयास करो। भगवान अपने बच्चों को कभी किसी पर निर्भर नहीं होने देना चाहते है। बच्चा जैसे माता-पिता के प्रति विश्वास करता है, वैसे ही आपको भगवान के प्रति विश्वास रखना चाहिए। बच्चों को संस्कार, शिक्षा, धन हर क्षेत्र में इतना काबिल बनाओं कि आप न रहे, तब भी वह अपनी जिंदगी अच्छे से निकाल ले।

IMG 20231005 WA0000

जया किशोरी ने कहा कि अच्छा और बूरा सब हमारे कर्मों से होता है। हमे प्रभु ने जो दिया है, उसके लिए उन्हे धन्यवाद देना चाहिए। सच्चे भक्त को कभी अहंकार नहीं होता है। हमारी आदत उन चीजों को देखने की है, जो हमारे पास नहीं है, लेकिन जो है उस पर जब ध्यान जाएगा उस दिन आपके दुख खत्म हो जाएंगे। हम यहां किरदार निभाने आए है। प्रभु ने हमे किरदार दिए है, उन्हे इतने अच्छे से निभाओ कि वापस जब जाए तो दुनिया कहे पिक्चर सुपरहिट थी।
रतलाम की जनता भाग्यशाली है, जिसे ऐसा विधायक मिला
कथा के आरंभ में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित भागवत कथा से सभी को धर्म लाभ मिल रहा है। श्री काश्यप सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे है। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि श्री काश्यप हमेशा रतलाम की जनता को धर्म लाभ देते है। रतलाम की जनता भाग्यशाली है, जिसे ऐसा विधायक मिला।
तीसरे दिन की कथा के आरंभ में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप, श्रवण काश्यप ने पौथी पूजन किया। नगर की विभिन्न संस्थाओं श्रीमाली ब्राहम्ण समाज, लघु उद्योग भारती, श्री वाल्मिकी पंचायत शहर पटेल, श्री गंगाधरा कावड़ कलश यात्रा समिति एवं त्रिनेत्र सांस्कृतिक संगम, श्री देवसुर तपगछ चारथुई श्री संघ, राजपुरोहित समाज, गुजराती सेन समाज, गुजराती सेन समाज, पाटीदार समाज, भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत किया।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network