सादगी ऐसी भी : कवि सम्मेलन में कुर्सी छोड़ जनता के बीच बैठे दो पार्षद, कहां जनता का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम में चल रहे कालिका माता मेले में सोमवार रात कवि सम्मेलन रखा गया। सम्मेलन में अच्छी खासी भीड़ के साथ नगर निगम के नए नवेले नेताओं के साथ परिचित, परिजन व भाजपा नेता आए। जो कि कुर्सियों पर जम गए। ऐसे में सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेंद्र व्यास व क्षेत्रीय पार्षद योगेश पापटवाल जनता के बीच जाकर जमीन पर बैठे। सामने की तरफ महापौर व निगम अध्यक्ष सहित अन्य पार्षद भी बैठे थे, मन में सभी के एक ही सवाल था कि आखिरकार यह जमीन पर क्यों बैठे?

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कवि सम्मेलन रात 10 बजे बाद शुरू हुआ। लगातार लोगों की भीड़ आती रही। कालिका माता मंच के दाई तरफ से आने वाले रास्ते को बीच में कनात लगा कर बंद कर दिया। इसी रास्ते पर आगे की तरफ पर सोफे पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, स्वास्थ्य समिति प्रभारी विशाल शर्मा के पास निगम अध्यक्ष के पति मनोज शर्मा व अन्य लोग बैठे थे। ठीक इनके दाई तरफ (मंच के सामने) जनता के बीच सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी व्यास व क्षेत्रीय पार्षद पापटवाल नीचे बिछी कालिन पर बैठे थे। कई लोगों की नजर इन दोनों पर गई। कुछ नेताओं ने इन्हें फोन कर अपने पास में भी बुलाया, लेकिन यह नहीं गए। काफी देर बाद जब महापौर वहां से रवाना होने लगे तो फिर वहां से खड़े होकर उन्हें रवाना करने के बाद पार्षदों के लिए बनाए गए टेंट में गए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा करते हुए बताया कि गणमान्यजनों एवं जनता के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करना जरुरी था। जनता ने हमें चुन कर भेजा है तो हमारी भी जवाबदारी है कि हम उनका ध्यान रखे। ऐसे में अपनी स्वयं की मर्जी से नीचे बैठा था। घर में भी हम नीचे ही बैठते है। किसी ना किसी को तो पहल करना होगी। क्षेत्रीय पार्षद पापटवाल का कहना था कि जनता को कोई परेशानी न हो, इस बात का हमें ध्यान रखना है। अपनी मर्जी से नीचे बैठा था।

कवि लगाते रहे आवाज महापौर को
महापौर प्रहलाद पटेल कवि सम्मेलन बीच में छोड़ चले गए। इनके जाने के बाद जो भी कवि मंच पर कविता पढ़ने आए तो उन्होंने महापौर का नाम लिया। लेकिन वह मौजूद नहीं थे। ऐसे में संचालनकर्ता कवि ने भी कह दिया कि वो गए तो क्या हुआ हमारे लिए जनता बैठी है ना। हालांकि शुरुआत में काफी समय तक महापौैर बैठे रहे थे।

स्वागत करने पहुंच गए निगम अध्यक्ष के पति
उज्जैन के कवि द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत कविताओं को सुनाया गया। इसी बीच निगम अध्यक्ष के पति मनोज शर्मा मंच पर चढ़कर स्वागत करने पहुंच गए। इनके साथ ही स्वास्थ्य समिति प्रभारी विशाल शर्मा भी पहुंचे। बता दें कि प्रदेश शासन सहित कलेक्टर भी महिला जनप्रतिनिधियों के पति व अन्य रिश्तेदारों पर दखलअंदाजी पर रोक लगा रखी है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों में भी चर्चा रही कि अध्यक्ष के पति मनोज शर्मा निगम में किसी पद पर नहीं है फिर मंच पर कैसे पहुंचे ?

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!