मकर संक्रांति पर्व : सिया के राम ग्रुप ने की साज सज्जा, वहीं मंगलनाथ रक्त मंडल ने बांटे तिल गुड़

Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज़।
मकर संक्रांति के पर्व केई देशभर में धूम रही। रतलाम में विभिन्न संस्थाओं व संगठन ने मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। शनिवार सुबह शहर के मंगलनाथ महादेव रक्त मंडल ने भारत माता की आरती की। वहीं सिया के राम ग्रुप द्वारा शाम को शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को सजाया गया। श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल के अतुल जैन ने बताया कि अपने बंधु जो भारत माता के प्रिय पुत्र है दिन रात अपना पसीना बहा कर मजदूरी से अपना जीवन यापन करते है। उनके द्वारा चांदनी चौक में भारत माता की आरती पूजन करवाई गई।
उपस्थित सभी बंधुओ को तिलक लगाया एवं तिल गुड़ प्रसाद के रूप में वितरित की। इस अवसर पर क्षेत्र में उपस्थित मजदूर बंधु, क्षेत्रीय दुकानदार एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

सिया के राम ग्रुप के आशु टांक ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर विद्युत साज सज्जा व आतिशबाजी की गई। संस्था द्वारा विगत 2 वर्षों से स्कूल एवं महाविद्यालय के साथी छात्रों द्वारा अपनी जेबखर्च से रुपए बचाकर इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे है। इन दौरान संस्था के गोटू सोलंकी, मनीष गहलोत, अभय टाक, यश पोरवाल, यश पांचाल ,गौरव सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!