रतलाम में तस्कर गिरफ्तार : 10 लाख की एमडी कार से जब्त, राजस्थान के निवासी शातिर बदमाश

रतलाम में तस्कर गिरफ्तार : 10 लाख की एमडी कार से जब्त, राजस्थान के निवासी शातिर बदमाश

Advertisements
Advertisements

नशे की खेप कहां हो रही थी सप्लाई, पुलिस तस्करों से कर रही पूछताछ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के रिंगनोद थाने की असावती चौकी पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के दो युवकों को 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। आरोपी जिस कार से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे, वह भी पुलिस ने जब्त की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एसपी अमित कुमार ने बताया कि रिंगनोद थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। टीम ने असावती में बारवनी फंटे पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास नाकेबंदी की और कार को रोककर तलाशी ली। इसमें सवार आरोपी नरेंद्रसिंह परिहार (25) निवासी ग्राम रामपुरा थाना उन्हेल और भरतसिंह सोलंकी (21) निवासी ग्राम तिसाई थाना डग जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। दोनों से 10 लाख रुपए की ड्रग्स जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करके जांच शुरू की है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं सप्लायरों की तलाश में पुलिस टीम भेजी है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नशे की खेप पकड़ने में इनकी रही भूमिका

एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि कार्रवाई के लिए गठित पुलिस टीम में शामिल थाना प्रभारी अहिरवार के साथ ही असावती चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजू मखोड़, एएसआई गजेंद्रसिंह शक्तावत, आरक्षक नरेंद्रसिंह हाड़ा, कमलेश पांडेय, राजेशसिंह सेंगर, प्रकाश भास्कर, अजय कुमार, दिनेश गुर्जर, सैनिक जितेंद्र, प्रकाश की सक्रिय भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!