रतलाम जिले में ऐसी धोखाधड़ी : मुंबई की युवती की रतलाम जिले में करवाई शादी

रतलाम जिले में ऐसी धोखाधड़ी : मुंबई की युवती की रतलाम जिले में करवाई शादी

Advertisements
Advertisements

– लड़की के परिजन को देने के नाम पर 1.90 लाख रुपए लेकर आरोपी फरार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नासिक की एक महिला और रतलाम जिले के 2 लोगों ने मिलकर मुंबई निवासी युवती की धोखे से ग्राम केरवासा में एक युवक से शादी करवा दी। फिर युवक से दुल्हन के परिजन को देने के नाम पर 1 लाख 90 हजार रुपए ऐंठ लिए। डेढ़ महीने बाद युवती ने रुपए ऐंठने वालों की पोल खोलते हुए युवक को बताया कि वे लोग मुझे काम दिलाने के बहाने लाए थे। यहां रुपए लेकर शादी करवा दी। अब पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने नासिक निवासी महिला समेत 3 पर केस दर्ज किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आईए पुलिस थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि फरियादी नानालाल भांभी निवासी ग्राम केरवासा ने आरोपी भूरानाथ उर्फ भूरिया निवासी ग्राम रिंगनिया थाना नामली, गोपाल पंडा निवासी ग्राम बड़ोदिया जिला रतलाम व जयश्री दाते उर्फ मोना निवासी नासिक महाराष्ट्र के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। इसमें नानालाल ने बताया कि मैं शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा था। डेढ़ महीने पहले अगस्त के पहले सप्ताह में मुझे मुंह बोले मौसा बाबूलाल माली निवासी नामली ने कहा कि ग्राम बड़ोदिया निवासी गोपाल पंडा की नजर में एक लड़की है। नानालाल ने कहा ठीक है दिखा दीजिए। इसके बाद मौसाजी के साथ गोपाल पंडा, जयश्री दाते उर्फ मोना, भूरानाथ उर्फ भरिवा ये तीनों लक्ष्मी उर्फ रत्ना निवासी उल्लास नगर मुंबई को लेकर मेरे घर केरवासा आए। इन्होंने बताया कि जयश्री उर्फ मोना लक्ष्मी की मौसी है। लक्ष्मी को शादी करना है। नानालाल व लक्ष्मी ने बातचीत की और लड़की पसंद आने पर शादी के लिए हां कर दी। नानालाल व उसके परिजन से कहा कि लक्ष्मी के परिवार वालों को शादी खर्च व अन्य जरूरत के लिए 1 लाख 90 हजार रुपए देने पड़ेंगे। तीसरे दिन हम जावरा कोर्ट पहुंचे, जहां शपथ-पत्र पर शादी का एग्रीमेंट लिखा और भूरानाथ, गोपाल व जयश्री ने नानालाल से 1 लाख 90 हजार रुपए ले लिए तथा ये कहकर चले गए कि यह रुपए हम तीनों मिलकर लक्ष्मी के घर भेज देंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

युवती ने खोली पोल, तीनों ने धोखे से शादी करवाई व रुपए ले गए

करीब डेढ़ महीने बाद लक्ष्मी उर्फ रत्ना ने नानालाल को सच्चाई बताई तथा कहा कि मैं बेरोजगार थीं। इसलिए मोना उर्फ जयश्री ने मुझे रतलाम अस्पताल में काम दिलाने की बात कही और मुंबई से यहां लाई थीं। फिर मोना ने लक्ष्मी को गोपाल पंडा व भूरानाथ से मिलवाया। इन्होंने डराया धमकाया कि कोई काम नहीं मिलेगा। तुम्हारी अच्छी जगह शादी करवा देंगे। यहीं बस जाना और जीवन संवर जाएगा। लक्ष्मी ने शादी से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी और डराया। इसलिए लक्ष्मी उर्फ रत्ना ने अब तक बात नानालाल को सच्चाई नहीं बताई थी लेकिन अब जब विश्वास जम गया तो पूरी उजागर की। जैसे ही नानालाल को मालूम हुआ कि जयश्री उर्फ मोना, भूरानाथ व गोपाल पंडा ने धोखाधड़ी करते हुए रुपए ऐंठ लिए तो उसने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। जांच अधिकारी सरसी चौकी प्रभारी विजय बामनिया ने बताया कि बीएनएस की धारा 318 (4) व 351 (2) में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अभी नानालाल के साथ लक्ष्मी ग्राम केरवासा में ही रह रही है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!