रतलाम में समर कैम्प : पढ़ाई और परिणाम के बाद हुनर को निखार रहे सीएम राइज के बच्चे

रतलाम में समर कैम्प : पढ़ाई और परिणाम के बाद हुनर को निखार रहे सीएम राइज के बच्चे

Advertisements
Advertisements

– 10 दिवसीय समर कैम्प में 115 विद्यार्थी और 9 शिक्षक स्वैच्छिक रूप से ले रहे हिस्सा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्कूली पढ़ाई और परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यार्थी हुनर के साथ कला को चमकाने जुट गए हैं। सीएम राइज स्कूल में आयोजित समर कैम्प में 115 विद्यार्थी और 9 शिक्षक स्वैच्छिक रूप से भाग ले रहे हैं। कैम्प प्रभारी हीना शाह ने बताया कि पहले दिन थियेटर के अंतर्गत फीलिंग, टंक ट्विस्ट, साउंड और ब्रीथ का संयोजन रंगमंच से जुड़े संस्था के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर तथा हर्षिता सोलंकी ने करवाया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240502 WA0065

समर कैंप का शुभारंभ जिला शिक्षाधिकारी केसी शर्मा के आतिथ्य में हुआ। जिला शिक्षाधिकारी शर्मा ने संबोधन में कहा कि  सीएम राइज के समर कैम्प में विद्यार्थियों को थियेटर, ड्राइंग, पेंटिंग और खेल की बारीकियां सीखने के दृश्य यह बतातें है कि आनंदमयी वातावरण में विद्यार्थी सीखने और शिक्षक सीखाने को उत्सुक रहते हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में इन गतिविधियों के सकारात्मक परिणाम होंगे। खेल में जगदीश पानोला और हर्षवर्धन सिंह ने लांग जम्प और इनडोर खेल करवाए। ड्राइंग और पेंटिंग में सरिता राजपुरोहित और सीमा चौहान ने अंक आधारित ड्राइंग कला सिखाई। प्राचार्य संध्या वोरा के मार्गदर्शन में कविता वर्मा, अमित झा, पिंकी सोलंकी, प्रह्लाद बैरागी, माधुरी तलेरा सहित सपोर्टिंग स्टाफ कैम्प में अपना योगदान दे रहें हैं। उक्त जानकारी देते हुए उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि इन गतिविधियों के साथ सुबह के सत्र में लाइफ स्किल्स और 21 वीं सदी के कौशल पर भी गतिविधियां प्रारम्भ की गई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कैंप में ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी भी शामिल

विद्यार्थियों में सृजनशीलता,कला, टीम बिल्डिंग गतिविधि, क्रीड़ा एवं अन्य कौशलों के साथ सर्वांगीण विकास के लिए सीएम राइज रतलाम द्वारा संस्था में अध्ययनरत  कक्षा 3 से 12 के छात्रों हेतु समर कैंप-2024  का आयोजन किया जा रहा है। समर कैम्प प्रभारी हीना शाह ने बताया कि कैम्प में कक्षा 3 से 5 – ड्राइंग और पेंटिंग,कक्षा 6 से 8- खेल और कक्षा 9 से 12वीं  के विद्यार्थियों के थियेटर के माध्यम से कला को उभारने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैम्प में इस बार रतलाम के ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण और उनकी जानकारी को भी जोड़ा गया है। जिसके अंतर्गत महलवाड़ा, झाली तालाब सहित नगर के अन्य ऐतिहासिक या प्राचीन स्थलों की जानकारी लेकर विद्यार्थी प्रोजेक्ट बनाएंगे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!