21.4 C
Ratlām

मदद के लिए तत्परता : ई-बाईक चार्जिंग के दौरान हादसे में पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए मिले, अंबेडकर मंडल ने कैबिनेट मंत्री काश्यप का माना आभार

मदद के लिए तत्परता : ई-बाईक चार्जिंग के दौरान हादसे में पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए मिले, अंबेडकर मंडल ने कैबिनेट मंत्री काश्यप का माना आभार

– रतलाम में पीड़ित परिवार ने भी मंत्री काश्यप के प्रति जताई कृतज्ञता

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पीएंडटी कॉलोनी में बीते दिनों ई-बाईक चार्जिंग के दौरान हुए हादसे में पीड़ित परिवार को शासन की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता मिलने पर भाजपा के अंबेडकर मंडल ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप के प्रति आभार जताया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि उनके द्वारा घटना के संबंध में मंत्री काश्यप को अवगत कराया था। इस पर उनके द्वारा संज्ञान लेते हुए प्रशासन को प्रकरण बनाकर राहत राशि हेतु निर्देशित किया था। 

chetnay kashayp

जिला प्रशासन ने प्रकरण तैयार कर कलेक्टर के माध्यम से मृतक बालिका के परिजन को 4 लाख एवं घटना में घायल भागवत मौरे को 1 लाख रुपए, कुल 5 लाख रुपए के चेक पीड़ित परिवार को दिलवाए। मंत्री काश्यप की तत्परता से पीड़ित परिवार को मिले संबल को लेकर अंबेडकर मंडल एवं पीड़ित परिवार ने मंत्री काश्यप के प्रति कृतज्ञता जताई है। मंडल अध्यक्ष यादव ने बताया कि पीएंडटी कॉलोनी निवासी भागवत मौरे के निवास पर 4 जनवरी को ई-बाईक चार्जिंग के दौरान हादसा हुआ था, जिसमें एक 12 वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई थी। साथ ही परिवार के अन्य सदस्य बूरी तरह से जख्मी हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री काश्यप के निर्देश पर अंबेडकर मंडल द्वारा परिवार को त्वरित सहायता प्रदान की गई थी और परिवार को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया था। दुख की इस घड़ी में मंत्री काश्यप के प्रयासों से तत्काल शासन की ओर से मिली अर्थिक सहायता को लेकर पीड़ित परिवार के साथ मंडल उनका आभार व्यक्त करता है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!