रतलाम में हनुमान जन्मोत्सव की भव्यता : 1 लाख 11 हजार 111 बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

रतलाम में हनुमान जन्मोत्सव की भव्यता : 1 लाख 11 हजार 111 बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

– ऐतिहासिक पाठ में मंत्री काश्यप सहित बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव (हनुमान जयंती) धूमधाम से मनाई जा रही है। रतलाम के नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में 1 लाख 11 हजार 111 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। संतो की उपस्थिति में हजारों की संख्या में शहरवासी सामूहिक पाठ में शामिल हुए। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए।

IMG 20250412 WA0073

सामाजिक संगठन सेवी वीर परिवार रतलाम द्वारा में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। करीब 10 हजार से अधिक भक्तों ने शामिल होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। यहां आने वाले भक्तों को तिलक लगाया। महिला व पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई। भव्य सामूहिक संगीतमय पाठ के दौरान परफॉर्मेंस के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति देते हुए वातावरण को भक्तिमय कर दिया। 

IMG 20250412 WA0079

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप दर्शन के लिए पहुंचे

सैलाना रोड स्थित बरबड़ हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल समेत बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। देर रात तक दर्शन का सिलसिला चालू रहेगा। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया है। हनुमान जी को सोने की बरक का चोला चढ़ाया है। यहां पर मेला भी लगा है। जिसमें बच्चों के लिए झूले भी लगे है। रात में यहां पर भीड़ उमड़ेगी।

श्री मेहंदी कुई बालाजी में उमड़ी भीड़

रतलाम के नगर निगम तिराहा स्थित श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। जय श्री राम का उद्घोष हो रहा है। बालाजी का आकर्षक श्रृंगार कर मंदिर को फूलों से सजाया है।

IMG 20250412 WA0071

श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पूर्णाहुति

शहर के प्रमुख श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। पांच दिन से चल रहे पंचकुंडात्मक यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। पूर्णाहुति के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद बालाजी की महाआरती कर जन्मोत्सव मनाया और प्रसादी वितरित की।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!