जिला अस्पताल में हंगामा : मरीज के परिजन ने डॉक्टर और नर्स से किया विवाद, सुरक्षा की मांग पर डॉक्टरों नेकाम बंद कर किया प्रदर्शन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिला अस्पताल में मरीज के साथ परिजनों ने जमकर हंगामा खड़ा कर डॉक्टर और स्टाफ से विवाद कर हाथापाई की। आक्रोशित डॉक्टर और स्टाफ ने सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए काम बंद कर प्रदर्शन किया। सूचना अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एसडीएम और सीएसपी ने पहुंच दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद डॉक्टर और स्टाफ वापस काम पर लौटे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

स्टेशन रोड पुलिस थाना अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मरीज के साथ पहुंचे परिजन ने जमकर विवाद कर डॉ.विपिन कुमार दुबे और स्टाफ से अभद्रता करते हुए हाथापाई की। अन्य कक्ष में बैठे डॉक्टर और चौकी से पुलिसकर्मियों ने पहुंच विवाद शान्त करवाया। इसके बाद डॉ। दुबे की रिपोर्ट पर आरोपी आरिफ, मोहम्मद फिरोज सहित सादाब के खिलाफ भादंवि की धारा 332, 353,294,506 एवं 34 में मुकदमा दर्ज किया। विवाद के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर सभी डॉक्टर और स्टाफ एकजुट हो गए और उन्होंने काम बंद कर मुख्यद्वार पर प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आए। मौके पर एसडीम संजीवकुमार पांडेय, सीएसपी हेमंत चौहान ने पहुंच दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन में शामिल डॉक्टर और स्टाफ वापस काम पर लौटे। डॉक्टर भरत निनामा और डॉ.दुबे ने बताया कि मरीज को अस्पताल लाने के दौरान तीनों आरोपी गाली-गलोच करने साथ स्टाफ को लगातार धमका रहे थे। यहां प सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं है और पूर्व में भी ऐसी कई घटना हो चुकी है। विवाद के दौरान एजेंसी के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!