16.3 C
Ratlām
Friday, January 17, 2025

“द साबरमती रिपोर्ट” : कैबिनेट मंत्री काश्यप की मौजूदगी में फिल्म का प्रदर्शन

"द साबरमती रिपोर्ट" : कैबिनेट मंत्री काश्यप की मौजूदगी में फिल्म का प्रदर्शन

– भाजपा जिला अध्यक्ष उपाध्याय सहित कार्यकर्ताओं ने देखी फिल्म

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। गुजरात के गोधरा में वर्ष 2002 में घटित साबरमती एक्सप्रेस को लेकर बनी फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” का शनिवार को रतलाम में विशेष शो आयोजित हुआ। इसमें कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं अनेक कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखी।

IMG 20241130 WA0049

मंत्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि इस फिल्म की कहानी सत्य को उजागर करती है। देश में एक विचारधारा ने अपने हितों को पालने पोसने के लिए किस तरह से घटनाओं को गलत रूप देती है, यह इसमें दिखाया गया है। फिल्म प्रदर्शन के पूर्व एवं मध्यांतर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जय के नारे लगाए। इस दौरान महापौर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network