नहीं थम रही चोरियां : ग्राम पिपल्याजौधा में दिनदहाड़े दो सूने मकानों के बदमाशों ने तोड़े ताले, सोने-चांदी के आभूषण सहित हजारों की नकदी उड़ाई

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले में लगातार चोरियों की वारदात बदमाशों के हौंसले बुलंद किए हुए है। अनसुलझसी वारदातों को सुलझाने में नाकाम पुलिस नई वारदातों को रोकने में भी फिसड्डी साबित हो रही है। रिंगनोद पुलिस थाना अंतर्गत माननखेड़ा पुलिस चौकी के ग्राम पिपल्याजौधा में बदमाशों ने दिनदहाड़े दो सूने मकानों के ताले तोडक़र सोने-चांदी के आभूषण सहित बड़ी मात्रा में नकदी चुरा ले गए।
मिस्त्री गोपाल पिता कचरूलाल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। मिस्त्री गोपाल ने बताया कि बुधवार सुबह वह और उनकी पत्नी दोनों मजदूरी करने चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी दो बालिकाएं घर पर ताला लगाकरह स्कूल पढऩे गई थी। शाम 4 बजे बालिकाएं स्कूल से लौटी तो मकान के मुख्यद्वार का ताला टूटा पाया और घर के अंदर पेटी में सामान उथल-पूथल पाकर गोपाल को सूचना दी। गोपाल ने घर पहुंच पाया कि अज्ञात बदमाश पेटी में रखे सोने के दो टड्डे, एक मंगलसूत्र सहित चांदी का करोंदा, आंकडिय़ा और करीब 500 ग्राम वजनी चांदी के पायजेब सहित 1 हजार 500 रुपए नकदी चुरा ले गए। बदमाशों ने गोपाल के घर के सामने रहने वाले मिस्त्री कारूलाल के सूने मकान के भी ताले तोडक़र सोने के टॉप्स सहित घर में रखे 10 हजार रुपए नकदी चुरा लिए।
आरोपियों की तलाश जारी
ग्राम पिप्लयाजौधा में सूने मकान में चोरी के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया जाएगा। – राकेश मेहरा, एसआई-माननखेड़ा पुलिस चौकी (थाना रिंगनोद)

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!