गुरू सम्मान : मैदानों पर नहीं होंगे गैर खेल आयोजन, महापौर बोले जल्द उठाएंगे कदम

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
मैदानों पर आए दिन होने वाले गैर खेल आयोजनों की समस्या अब जल्द ख़त्म होगी। खेल संगठनों द्वारा आयोजित खेल शिक्षक सम्मान समोराह में महापौर ने उक्त बात कही। मैदानों पर खेल के बजाए प्रशासनिक, राजनीतिक और धार्मिक आयोजन पश्चात होने वाली दुर्दशा पर महापौर प्रहलाद पटेल ने संग़ठन के पदाधिकारियों के अलावा खिलाडियों को आश्वस्त किया कि ज्वलंत समस्या को लेकर वह जल्द निर्णय पारित करवाएंगे। अब मैदानों पर खेल के अतिरिक्त अन्य आयोजन नहीं हो संकेंगे।

रतलाम जिला खेल संघ, आशुतोष स्पोर्ट्स एवं क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में खेलकूद गुरू सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि महापौर प्रह्लाद पटेल, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य वायके मिश्र, प्राचार्य राकेश माथुर, प्राचार्य राजकुमार कटारे थे। अध्यक्षता रोटरी सेंट्रल रतलाम अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला ने की। संघ अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद जिला खेल संघ के प्रदीप उपाध्याय ने खिलाड़ियों की समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। महापौर पटेल ने कहा कि इस अनूठे आयोजन द्वारा खेल शिक्षकों का सम्मान किया जाना अनुकरणीय है। कोशिश करेंगे कि आगामी वर्षों में यह आयोजन बड़े स्तर पर आयोजित हो। साथ उन्होंने खेल संगठनों व खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि वह मैदानों पर खेल के अलावा अन्य आयोजन न हो इस हेतु आवश्यक कदम जल्द उठाएंगें। कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों का स्वागत भूपेंद्र सिंह राठौर, गुलाम मोहम्मद, अखिलेश गुप्ता, राजा राठौड़, राजेश सोनकर, निर्मल हाडे, हार्दिक कुड़वार आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा ने किया एवं आभार जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने माना।

समारोह में इन गुरुओं का हुआ सम्मान
समारोह में खेल शिक्षक अमित मोगरा, प्रकाश दुबे, मुहम्मद तारिक, अर्जुन सिसोदिया, देवराज यादव, यज्ञेश व्यास, बुलबुल प्रजापत, पूजा मुन्द्ररा, यशश्वी, बबलू तिवारी, अमित रावल को अतिथियों ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!