– ग्राम तीतरी में अयोजित हुआ लाभार्थी सम्मेलन
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम तीतरी में रविवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दिलीप मकवाना ने कन्या पूजन और पितृ पुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया। इस दौरान विधायक मकवाना ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी सूरत में कमी नहीं आने दी जाएगी।


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विधायक मकवाना की छवि पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। रतलाम ग्रामीण में विकास की नई इबारत लिखी है। यहां ट्रांसपोर्ट नगर के साथ अनेक बांध, डैम और सड़कें तैयार हो रही है, जो कई गांवों को मुख्यालय से सीधे जोड़ती है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, वरिष्ठ नेता ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व मंत्री धुलजी चौधरी, विधायक दिलीप मकवाना, जिपं अध्यक्ष लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, जपं अध्यक्ष साधना जायसवाल, जपं उपाध्यक्ष हितेंद्र भाटी, विधानसभा विस्तारक हितेंद्र राजपुरोहित, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, प्रभारी प्रवीण सोनी, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, धराड़ मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया, शबरी मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, चन्द्रशेखर आजाद मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, बांगरोद मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाला जाट, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन सहित पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण सहित हजारों लाभार्थीगण उपस्थित थे।