रतलाम में चोर गैंग गिरफ्तार : माताजी मंदिर में सेंध लगाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, गैंग में 2 नाबालिग भी 

रतलाम में चोर गैंग गिरफ्तार : माताजी मंदिर में सेंध लगाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, गैंग में 2 नाबालिग भी 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम के मोतीनगर स्थित माताजी मंदिर से 80 हजार रुपए के आभूषण व 7 हजार रुपए नगद चुराने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। कुल 6 आरोपियों में से 2 नाबालिग भी चोरी की वारदात में शामिल है। यह सभी आरोपी जिस मोहल्ले में मंदिर है उसी मोहल्ले के रहने वाले है। 

चोरी की घटना शहर के थाना डीडी नगर अंतर्गत मोतीनगर में 20 जुलाई को हुई थी। मंदिर से अज्ञात बदमाश माता मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चुरा ले गए थे। वर्षा (38) पिता राजेंद्र कुमार सोनी द्वारा मंदिर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने धारा 305 (ए) बीएनएस में केस दर्ज किया था।  डीडी नगर पुलिस थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर मोहल्ले के ही लड़कों के चोरी करने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने छानबीन की तो चोरों का पता चला गया।  पुलिस ने गौरव (24) पिता रामेश्वर जटिया, गणेश अक्कु (19) पिता बाबुलाल मईड़ा, लोकेंद्र उर्फ बोका (21) पिता गोपाल मुनिया, घनश्याम (22) पिता मोहनलाल नायक सभी निवासी मोतीनगर रतलाम एवं दो नाबालिग शामिल है जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 2 सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, चांदी की बिछिया जप्त कर ली है। बरामद आभूषण की कीमत 80 हजार रुपए है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!