रतलाम में चोरों की गश्त जारी : शादी में जुटा था परिवार और बदमाश पड़ोसी के पाइप से चढ़े, 44 लाख चोरी की बड़ी वारदात

रतलाम में चोरों की गश्त जारी : शादी में जुटा था परिवार और बदमाश पड़ोसी के पाइप से चढ़े, 44 लाख चोरी की बड़ी वारदात

Advertisements
Advertisements

बाजना और कार शो रूम में हुई चोरी सुलझाने में नाकाम पुलिस नहीं रोक पा रही नई वारदात

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के बाजना सहित हफ्तेभर पहले कार शो रूम में हुई चोरी की वारदात सुलझाने में नाकाम पुलिस के लिए बदमाश चुनौती बनते जा रहे हैं। अबकी बार नकाबपोश बदमाशों ने रतलाम के दीनदयाल नगर के एक सुने घर में 44 लाख की चोरी को अंजाम दिया है। सनसनी खेज चोरी की इस वारदात में बदमाश पड़ोसी के पाइप से चढ़े और बेडरूम में रखी लकड़ी की आलमारी का इंटरनल लॉक तोड़कर 350 ग्राम सोने की डल्लियां, 50 ग्राम सोने के जेवर और 12 लाख रुपए लेकर भाग निकले।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि वाटर केन सप्लायर व फैंसी ड्रेस कपड़ों के व्यापारी सुनील मूणत के बेटे की शादी में पूरा परिवार मैरिज गार्डन में था। चोर रात 11.15 बजे पड़ोस वाले घर के पाइप के सहारे चढ़े और पड़ोसी की ही खिड़की के छज्जे पर पैर रखकर मूणत की पहली मंजिल की गैलरी में पहुंच गए। वहां किचन की खिड़की का कांच फोड़ा, हाथ डालकर चिटकनी खोली और अंदर घुस गए। व्यापारी सुनील मूणत (49) ने बताया कि मेरे बेटे अंशुल की शादी का कार्यक्रम 17 जनवरी से चल रहा है। शनिवार की सुबह 9 बजे घर पर ताला लगाकर पूरा परिवार सागोद रोड स्थित चंपा विहार मैरिज गार्डन चला गया था। दोपहर 3.30 बजे बेटे के दोस्त श्रेयांश गुगलिया को घर पर शादी का सामान लेने भेजा था, जो वापस ताला लगाकर आ गया था। शनिवार की रात 12.30 बजे जब मैं घर आया तो किचन की खिड़की का कांच फूटा था। बेडरूम की आलमारी से सोने की तीन डल्लियां (350 ग्राम), चांदी की सात सिल्ली और 12 लाख रुपए गायब थे। सोने-चांदी की सामग्री की कीमत करीब 32 लाख रुपए है। एफएसएल प्रभारी अतुल मित्तल की टीम ने खिड़की के टूटे कांच से लेकर आलमारी आदि जगह से फिंगर प्रिंट लिए हैं। स्निफर डॉग भी मौके पर पहुंचा। सूचना पर एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा भी पहुंचे। एसपी ने बताया कि कुछ क्लू मिले हैं, पूरी टीम को लगाया है। घर पर काम कर चुके मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

चोरों ने मफलर से बांध रखा है चेहरा 

सीसीटीवी फुटेज में दो चोर आते और जाते दिख रहे हैं। चोर रात 11.15 बजे घर में घुसे और 12.10 बजे निकले। चोरों ने मफलर से चेहरा बांध रखा है। मूणत के घर की जिस खिड़की का कांच फोड़कर चोर अंदर घुसे उन टूटे हुए कांचों से फिंगरप्रिंट भी लिए गए हैं। इसके अलावा एसपी अमित कुमार ने भी मौके पर एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल के साथ फिंगर प्रिंट की जांच की है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!