Lokayukta’s Action : 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

- सीमांकन के नाम पर 30 हजार की मांग, सौदेबाजी के बाद 20 हजार में तय हुई रकम

Lokayukta's Action

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले की सैलाना तहसील में पदस्थ पटवारी कैलाश वाडख्या को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उज्जैन लोकायुक्त (Lokayukta) ने यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार यादव के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने की है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

शिकायतकर्ता जितेंद्र पिता ईश्वरलाल पाटीदार, निवासी ग्राम अडवानिया, तहसील सैलाना ने 10 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त (Lokayukta) कार्यालय उज्जैन में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि उनके पिता के नाम पर सैलाना एवं बागरियों की खेड़ी में लगभग 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसका सीमांकन कराने के लिए 22 जनवरी 2026 को लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था।

काफी समय बीतने के बाद भी सीमांकन नहीं होने पर जब वे 9 मार्च 2026 को तहसील कार्यालय पहुंचे, तो संबंधित पटवारी ने कहा कि फीस जमा करने पर ही नपती होगी। इसके बाद 9 अप्रैल को पटवारी कैलाश वाडख्या उनके घर पहुंचा और सीमांकन के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद गुरुवार को ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के तहत आरोपी पटवारी को सैलाना तहसील स्थित नायब नाजिर कक्ष में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बताया गया कि आरोपी ने पहले 30 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में 7 हजार रुपये कम कर दिए थे। वहीं 3 हजार रुपये पहले ही 10 अप्रैल 2026 को ले चुका था। इस कार्रवाई में लोकायुक्त दल के प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक विशाल रेशमिया, उमेश और श्याम शर्मा भी शामिल रहे। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!