Ratlam Public School : 100 परसेंटाइल वाले 12 आरोपी फरार, आबकारी भर्ती परीक्षा घोटाले में स्कूल की भूमिका संदिग्ध

- महीनेभर की कार्रवाई बेनतीजा, अब पुलिस ने घोषित किया इनाम

Ratlam Public School

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2024 में सामने आए बड़े फर्जीवाड़े के मामले में अब तक रतलाम पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सभी टॉपर रतलाम स्थित रतलाम पब्लिक स्कूल (Ratlam Public School) केंद्र पर परीक्षा देने के लिए शामिल हुए थे। खास बात यह है कि भोपाल से जीरो में कायमी के बाद रतलाम ट्रांसफर हुए इस केस में रतलाम पब्लिक स्कूल (Ratlam Public School) प्रबंधन और स्टाफ की भूमिका संदिग्ध होने के बावजूद पुलिस ने मामले में अभी तक इनके खिलाफ जांच शुरू नहीं की है। रतलाम पुलिस की उक्त कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में है। 

रतलाम पब्लिक स्कूल (Ratlam Public School) में हुई आबकारी भर्ती परीक्षा-2024 में 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर भोपाल में दर्ज की गई थी। रतलाम केस ट्रांसफर होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश के बावजूद सभी आरोपी फरार हैं। अब पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

एजेंसी को टारगेट और स्कूल प्रबंधन को राहत

रतलाम औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाए हैं। साथ ही उनकी संपत्ति का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। यदि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एप्टेक लिमिटेड (मुंबई) के स्थानीय अधिकारियों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी अन्य दोषी सामने आएंगे, उनके नाम भी एफआईआर में जोड़े जाएंगे। साथ ही उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, जिसने परीक्षा के दौरान इन अभ्यर्थियों की मदद की थी। पूरे मामले में परीक्षा केंद्र रतलाम पब्लिक स्कूल (Ratlam Public School) जांच से दूर है।

ऐसे सामने आया घोटाला : टॉपर्स के प्रदर्शन पर उठे सवाल

दरअसल, 9 से 21 सितंबर 2025 के बीच प्रदेश के 11 शहरों—जिनमें इंदौर, भोपाल और रतलाम शामिल हैं। रतलाम में यह परीक्षा रतलाम पब्लिक स्कूल (Ratlam Public School) में आयोजित की गई थी। 5 फरवरी को रिजल्ट जारी करने से पहले मंडल ने उच्च परसेंटाइल पाने वाले अभ्यर्थियों का डेटा जांचा, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। जांच में पता चला कि जिन 12 अभ्यर्थियों ने रतलाम पब्लिक स्कूल (Ratlam Public School) केंद्र पर बैठ परीक्षा देकर 100 परसेंटाइल हासिल किया, वे पहले अन्य परीक्षाओं में 50 अंक भी नहीं ला पाए थे। संदेह बढ़ने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें स्पष्ट हुआ कि रतलाम पब्लिक स्कूल (Ratlam Public School) परीक्षा केंद्र पर एक ही व्यक्ति ने इन सभी की मदद की थी। और भी हैरान करने वाली बात यह रही कि ये सभी अभ्यर्थी परीक्षा के पहले डेढ़ घंटे तक लगभग निष्क्रिय बैठे रहे और फिर अंतिम 30 से 15 मिनट के भीतर 100 सवाल हल कर दिए। इस असामान्य पैटर्न ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। इसके बावजूद रतलाम पुलिस द्वारा रतलाम पब्लिक स्कूल (Ratlam Public School) प्रबंधन और स्टाफ को जांच के दायरे में शामिल नहीं करते हुए पूरे मामले में कई सवाल खड़े कर दिए हैं ।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!