Suicide in Ratlam Police Lock-up : मृतक पर था दुष्कर्म का आरोप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

- वंदेमातरम् News छिपा रहा मृतक की पहचान, क्योंकि उसकी बेटी ने ही लगाया था गंभीर आरोप

Suicide in Ratlam Police Lock-up

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के नामली थाना परिसर में गुरुवार सुबह एक आरोपी की हवालात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक 38 वर्षीय होने के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस कस्टडी में था। पूरे मामले में पीड़िता की पहचान उजागर नहीं हो, इसके लिए मृतक की  पहचान वंदेमातरम् News द्वारा इसलिए छिपाई गई है क्योंकि मृतक की बेटी ने पिता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए 15 अप्रैल 2026 की शाम नामली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के खिलाफ उसकी 16 वर्षीय बेटी ने दो बार दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अपने पिता पर मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे गुरुवार रात 9.40 मिनट पर घर से पुलिस ने हिरासत में लिया था। गुरुवार सुबह जब पुलिसकर्मियों ने हवालात की जांच की, तो आरोपी को फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। इस घटना से थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल, रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अजय सारवान और एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने से बच रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, इस घटना ने हिरासत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!