Ratlam : गुरु रामदास पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम, 10वीं-12वीं में विद्यार्थियों ने लहराया परचम

20260415 230506

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने म.प्र. माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा, जिससे स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है।

IMG 20260415 WA0037

कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा अर्पिता पॉचाल ने 95% अंक प्राप्त कर जिला प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि भूमिका गोमे ने 94.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य संकाय के छात्र हिमांक शर्मा ने 95.8% अंक अर्जित कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विज्ञान संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें कुल 85 विद्यार्थियों में से 79 प्रथम श्रेणी और 6 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस संकाय में 5 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक तथा 38 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए।

वाणिज्य संकाय में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला, जहां 44 विद्यार्थियों में से 35 प्रथम श्रेणी एवं 8 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस संकाय में 1 विद्यार्थी ने 90% से अधिक तथा 10 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए। कला संकाय का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी 5 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 2 प्रथम श्रेणी एवं 3 द्वितीय श्रेणी में रहे, जबकि 1 विद्यार्थी ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

कक्षा 10वीं के परिणाम में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल विद्यार्थियों में से 83 प्रथम श्रेणी एवं 20 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 8 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक और 48 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं में भी विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 8वीं में सभी 138 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, वहीं कक्षा 5वीं के सभी 107 विद्यार्थियों ने भी प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। विद्यालय अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह एवं प्राचार्य श्रीमती सुनीता राठौर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समिति सदस्यों एवं समस्त स्टाफ ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!