
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश बोर्ड का कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने घोषित किया। इस साल रतलाम (Ratlam) जिले में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 76.74 रहा। जबकि पिछले साल 78.84 प्रतिशत था। पिछले साल की अपेक्षा परिणाम 2.1 प्रतिशत कम रहा। वहीं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 81.14 प्रतिशत रहा। पिछले साल 79.62 प्रतिशत था। रिजल्ट में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
12th में इन होनहार छात्राओं ने मारी बाजी
1) साईं श्री एकेडमी उमावि रतलाम (Ratlam) की अक्षिता पिता आनंद पालीवाल ने वाणिज्य समूह में 481 अंक प्राप्त 96.2 प्रतिशत के साथ प्रदेश की मेरिट में 10वा स्थान हासिल किया है।
2) कालूखेड़ा के शासकीय उमावि की नीलोफर शेख पिता इलियाज शेख ने गणित समूह में 483 अंक हासिल कर 96.6 प्रतिशत के साथ प्रदेश की मेरिट में 10वा स्थान पाया है।
10th में इन होनहार स्टूडेंट का जलवा
1) सैलाना पब्लिक स्कूल की अनुष्का पिता हरीश तिवारी ने हाईस्कूल मैन्स एग्जाम में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट में पहला स्थान हासिल कर परचम लहराया।
2) साईं श्री एकेडमी उमावि रतलाम के कक्षा 10वीं के स्टूडेंट लव पिता दुष्यंत चौहान ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर रतलाम जिले की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सरकारी स्कूल का प्रतिशत बढ़ा प्राइवेट स्कूल की अपेक्षा
सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। हालांकि दोनों कक्षाओं में सरकारी स्कूल के केवल तीन ही विद्यार्थी प्रदेश की मेरिट मे पहुंच पाए। कक्षा 10वीं के सरकारी स्कूल का परीक्षा परिणाम 80.77 रहा। जबकि प्राइवेट स्कूल का 71.93 प्रतिशत रहा। वहीं कक्षा 12वीं के भी परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूल आगे रहे। सरकारी स्कूल प्रतिशत 83.83 रहा। जबकि प्राइवेट स्कूल का प्रतिशत 77.81 रहा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


