
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बुधवार शाम 10वीं कक्षा (सेशन-1) का परीक्षा परिणाम घोषित किया, जिसमें इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। रतलाम (Ratlam) के सैलाना रोड स्थित श्री गुरुतेग बहादुर एकेडमी (Shri Guru Tegh Bahadur Academy) का परिणाम उत्कृष्ट रहा।
श्री गुरुतेग बहादुर एकेडमी (Shri Guru Tegh Bahadur Academy) स्कूल की छात्रा प्रांजल शर्मा ने 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रांजल ने अंग्रेजी में 98, गणित और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में शत-प्रतिशत (100-100), विज्ञान में 98 तथा सोशल साइंस में 98 अंक प्राप्त किए।वहीं, काजल भाटी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। काजल को अंग्रेजी और सोशल साइंस में 99-99 अंक, गणित में 96, विज्ञान में 93 तथा हिंदी में 91 अंक मिले। चिन्मय जोशी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 97, सोशल साइंस में 95, गणित में 93 तथा अंग्रेजी और हिंदी में 92-92 अंक अर्जित किए।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 214 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 47 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 18 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। श्री गुरुतेग बहादुर एकेडमी (Shri Guru Tegh Bahadur Academy) स्कूल समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष हरजीत चावला और प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शैक्षणिक विकास समिति और शिक्षक परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


