रतलाम में तीन पिस्टल जब्त : कार सवार बदमाशों की तलाशी में मिले हथियार, पूछताछ जारी

रतलाम में तीन पिस्टल जब्त : कार सवार बदमाशों की तलाशी में मिले हथियार, पूछताछ जारी

– आरोपियों में दो रतलाम और एक जावरा निवासी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने तलाशी के दौरान कार में सवार बदमाशों से तीन पिस्टल जब्त की है। हालांकि अभी पुलिस बदमाशों से यह जानकारी नहीं जुटा पाई है कि आरोपी कहां से आ रहे थे और उनके पास हथियार कहां से आए। सैलाना से रतलाम की तरफ पिस्टल लेकर आने का आरोपियों का मकसद क्या था? पुलिस इन तमाम सवालातों के संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने की बात कह रही है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश कर सवालों के संबंध में पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी।

मंगलवार को एसपी अमित कुमार ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। एसपी कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि डेलनपुर से रतलाम की तरफ सफेद रंग की कार आ रही है, उसमें तीन बदमाश हथियार से लैस हैं। सैलाना रोड स्थित ग्राम नंदलई फंटा पर नाकेबंदी कर वाहनों को रोक तलाशी लेना शुरू की। इस दौरान कार क्रमांक एमपी-09 जेडएच-9871 को रोकी गई। कार चालक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम दानिश अली (25) पिता जाकीर अली निवासी नयापुरा (हाट रोड-रतलाम), चालक के पास आगे की सीट पर बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम जावेद उर्फ गोलू (33) पिता नोशाद खान निवासी शहर सराय (रतलाम) तथा कार में पीछे की सीट पर बैठे बदमाश ने अपना नाम अहमद हुसैन (30) पिता इस्माइल शाह निवासी ताल नाका (जावरा) बताया। तीनों बदमाशों की तलाशी के दौरान उनकी कमर में फंसी पिस्टलें बरामद की। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने फिलहाल पुलिस को अवैध रूप से पिस्टल लेकर रतलाम आने का कारण नहीं बताया है। तीनों आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश करेेगी। इसके बाद ही पुलिस बता पाएगी कि तीनों आरोपी अवैध रूप से पिस्टल और कारतूस लेकर कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे। अगर उनके टारगेट पर कोई व्यक्ति था तो वह कौन था। इन तमाम सवालातों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!