40.1 C
Ratlām
Thursday, May 16, 2024

अर्से बाद आज पदभार : कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पोरवाल संभालेंगे रतलाम विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी

  • कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में निकाली जाएगी विशाल वाहन रैली

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
राज्य शासन द्वारा नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) अशोक पोरवाल 25 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी।


भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि नवनियुक्त आरडीए अध्यक्ष पोरवाल के कार्यभार ग्रहण करने पर भाजपा की वाहन रैली शाम 4 बजे डॉ.अम्बेडकर भवन परिसर मैदान से आरंभ होगी। यह रैली लोकेन्द्र भवन मार्ग, महाराजा सज्जन सिंह स्टेच्यु , दिलबहार चौराहा, फ्रीगंज, दो बत्ती चौराहा, न्यु रोड़, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालुमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा होते हुए छोटु भाई की बगीची समता शीतल पैलेस पहुंचकर विसर्जित होगी। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, सांसद गुमान सिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, दिलीप मकवाना, आकाश विजयवर्गीय (इंदौर), पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित होगे। जिलाध्यक्ष लुनेरा ने कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network