संविधान के महत्व को बताया, शहर में धार्मिक समरसता पर रखे विचार

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वन्देमातरम न्यूज।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा गत दिवस छत्रीपुल स्थित अम्बेडकर सर्कल पर संविधान दिवस मनाया गया। सर्कल स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मोर्चा के जिला संयोजक राहुल निन्धाने ने बताया की संविधान गौरव दिवस 26 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक जिला स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है। जिसके बाद कार्यक्रम के शुरूआत में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, प्रभु नेका आदि ने सम्बोधित किया। मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी किशोर बड़गोतिया ने बताया उपस्थित प्रबुद्धजनो ने संविधान के महत्व के महत्व को बताते हुए रतलाम शहर में धार्मिक समरसता बनी रहे इस पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने संविधान की रक्षा के लिए संकल्प को भी दोहराया। अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बोरीया का स्वागत भी किया गया। इस दौरान कैलाश तोमर, निर्मल मालवीय, महेश डोडियार, चंपालाल डेरवाल, किरण महावर, विक्रम वाघेला, यशवंत राउ, लोकेंद्र मालवीय, किशन नागले, सुरेश परमार आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री श्यामलाल परमार ने किया।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!